नॉर्थ जिला पुलिस ने मध्यप्रदेश के चोरों के एक इंटर स्टेट गिरोह का किया पर्दाफाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नॉर्थ जिला पुलिस ने मध्यप्रदेश के चोरों के एक इंटर स्टेट गिरोह का किया पर्दाफाश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- घरों में अल्मारी ठीक करने के नाम पर चोरी करने वाले एक मध्यप्रदेश के चोर गिरोह का बुरारी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एक मामले में पुलिस ने जांच के दौरान अप्रत्याशित कार्यवाही करते हुए गिरोह के 5 सदस्यों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई नकदी रु. 43,500 रूपये, एक सोने का हार सेट, एक सोने की जोड़ी के कान के छल्ले, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की नाक का आभूषण (नथ), एक सोने की चेन और एक सोने का मांग टीका व चाबी बनाने और रिपेयर के औजार भी बरामद कर लिये हैं।


                 नॉर्थ जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि 3 मई को पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों ने उसके घर से चोरी पैसे व आभुषण चोरी कर लिये हैं और मौके से फरार हो गये है। शिकायतकर्ता दुर्गेश निवासी बाबा कालोनी बुरारी ने बताया कि उसने अपनी अल्मारी का ताला ठीक करने के लिए गली में घूम रहे लोगों को बुलाया था लेकिन उन्होने उसे पीने का पानी मांगा और जब वह पानी लेकर वापिस आया तो वहां कोई नही था और उसका सामान बिखरा पड़ा था तथा पैसे व जेवरात गायब थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी पाटिल स्वागत राजकुमार व  एसएचओ राजेन्द्र प्रसाद बुरारी ने इस मामले में एसआई सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई संजीव कुमार, एचसी प्रवीण, एचसी हरिओम, सीटी रहीश, सीटी भीम और सीटी प्रदीप सहित एक टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिये। टीम ने कार्यवाही करते हुए करीब 400 सीसीटीवी को खंगाला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध व्यक्तियों की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। पुलिस ने आरोपियों के साथ-साथ उनके वाहनों की भी पहचान की और फिर उनके भागने व छिपने का ठीकाना तय कर छापे मारी की। पुलिस ने मध्य दिल्ली पहाड़गंज में एक होटल बिल्डिंग की पहली मंजिल से पांच चोरों को पकड़ लिया। पुलिस चोरो की पहचान पीड़ित व कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से पूरी की। पूछताछ में पता चला कि गिरोह ने चोरी का सामान डनलप के गद्दे को काटकर उसके अंदर छिपा रखा था। पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के रहने वाले है और भारत के विभिन्न शहरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। चोरी कर कुछ दिनों के लिए अपने गांव वापिस चले जाते थे। उन्होंने और भी कई अन्य व्यक्तियों के साथ इस तरह के अपराध को करने के बारे में कबूल किया। पुलिस अब उन अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
                पुलिस ने आरोपियों की पहचान नेपाल सिंह निवासी पीएस बेदिया जिला खरगोन, मध्य प्रदेश, आयु-23 वर्ष। (पहले पुलिस स्टेशन प्रहलादपुर, वजीराबाद और कालिंदी कुंज, दिल्ली में दर्ज घर चोरी के 03 मामलों में शामिल पाया गया), गुकुल सिंह निवासी पीएस झिरनिया जिला खरगोन, मध्य प्रदेश, आयु- 32 वर्ष, महेश सिंह निवासी पीएस बेदिया जिला खरगों, मध्य प्रदेश, आयु-19 वर्ष, देपाल सिंह निवासी राजपुर, जिला बड़वानी, मध्य प्रदेश, आयु-23 वर्ष तथा राजू सिंह निवासी पीएस बेदिया, जिला खरगोन, मध्य प्रदेश, आयु-27 वर्ष के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में बुराड़ी व वजीराबाद में दर्ज मकान चोरी के 19 मामलों का खुलासा हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox