साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने किया बॉलीवुड को खुलेआम अपमानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने किया बॉलीवुड को खुलेआम अपमानित

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ बॉलीवुड/ मानसी शर्मा – साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू शानदार एक्टिंग और दमदार परफाँमेंस से लाखों लोगों को अपना दीवाना कर चुके है।  वह पाँपुलैरिटी के मामले में कई बाँलीवुड अभिनेताओं को टक्कर देते हैं। पर इन दिनों अपने बयान से उन्होंनें बाँलीवुड में हलचल मचा दी हैं। महेश बाबू ने कहा हैं कि हिंदी फिल्म उनको अफॉर्ड नहीं कर सकती है और वह अपना टाइम बर्बाद नहीं करना चाहते है और न ही वह हिंदी सिनेमा में रुचि रखते हैं। उनकी बातों से लगता हैं कि वह बाँलीवुड में कुछ खास इंटरेस्टेड नहीं हैं। आप को बता दें कि महेश बाबू साउथ के बड़े सुपरस्टार्स में शुमार किए जाते हैं । महेश बाबू साउथ इंडस्ट्री के किंग हैं।

एक्टर होने के साथ वह प्रोडयूसर और थिएटर आर्टिस्ट और स्टेज परफॉर्मर भी हैं इस के साथ ही वह रियल इस्टेट में भी काफी इन्वेस्ट करते हैं, एक्टर की नेट वर्थ की बात करें तो उसमें हर साल बढ़ोतरी हो रही है और उनके स्टारडम और पॉपुलैरिटी को देखते हुए हमें यकीन है कि उनकी नेट वर्थ आगे भी बढ़ती रहेगी ।

इसके साथ ही वह गाड़ियों के भी शौकीन हैं, और उनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर V8 , लैंड रोवर रेंज रोवर , मर्सिडीज और ऑडी शामिल हैं । इसके अलावा, महेश बाबू के पास अपनी एक वैनिटी वैन भी है, जो किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। इस वैनिटी की कीमत 6 करोड़ रुपये है। बताया जाता है कि, महेश बाबू फिल्मों से करीब 88 करोड़ रुपये कमाते है, अनुमान है कि महेश बाबू कि संपत्ति 32 मिलियन है, जो इंडियन करेंसी के हिसाब से 244 करोड़ है।

महेश बाबू ने महज चार साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। अब उनकी फिल्म ‘’सलकारु वारी पाटा ‘’ रिलीज होने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox