रोहिंग्या व बंगलादेशियों के लिए नही है दिल्ली- आदेश गुप्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोहिंग्या व बंगलादेशियों के लिए नही है दिल्ली- आदेश गुप्ता

-भाजपा ने अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ बाकी निगमों में भी कार्यवाही की मांग की
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जहांगीरपुरी में दंगे के बाद अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर चले बुल्डोजर को रोकने के लिए विपक्ष जिस तरह से सुप्रीमकोर्ट में एकजुट दिखाई दिया उस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाद अब दक्षिणी एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम को भी क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाने के लिए दोनों महापौरों को पत्र लिखेंगे क्योंकि दिल्ली के अंदर रोहिग्या, बांग्लादेशियों के लिए कोई जगह नहीं है। रोहिंग्या, मुसलमानों को पनाह देने वाली आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और वामपंथी सहित बाकी विपक्षी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं जिनका असली चेहरा सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरा देश देख रहा है।
                 आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई घटना के बाद दंगाईयों को, उनके गैर कानूनी धंधे एवं अतिक्रमण को बचाने के लिए वही गैंग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है जिन्होंने 60 सालों तक देश के अंदर जाति धर्म पर राजनीति की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों, रोहिंग्या पर बुल्डोजर चलने पर जो वकील उच्चतम न्यायालय चले गए, ये वही हैं जिन्होंने राम मंदिर बनने का विरोध किया था, श्री राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए थे। राम मंदिर बनने का विरोध करने वाला वही संगठन है जो दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को समर्थन करती है। दंगाईयों पर कार्रवाई करने से बौखलाए विपक्ष का गठबंधन साफ नजर आ रहा है।
                भजापा नेता ने कहा कि जहांगीरपुरी में कांग्रेस, वामपंथी नेता दंगाईयों का हाल जानने पहुंचे थे। आम आदमी पार्टी के नेता तो शुरु से ही इस पूरे मामले में शामिल हैं और अब श्ुक्रवार को रोहिंग्या, बांग्लादेशियों की सबसे बड़ी सरगना ममता बनर्जी भी पहुंचने वाली हैं। ये वही लोग हैं जो टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं, कश्मीरी पंडितों पर अ-ाहास करते हैं। ये सारी बातें इस बात का प्रमाण है कि देश के खिलाफ काम करने वालों के साथ आम आदमी पार्टी सहित पूरा विपक्ष खड़ा है।  
                  नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मनीष सिसोदिया के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मदनपुर खादर में लगभग 3000 रोहिंग्या, बांग्लादेशियों द्वारा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की लगभग 100 बीघा जमीन के ऊपर अवैध रुप से कब्जा किया हुआ था जिसके लिए हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस बात की जानकारी दी। जमीन को खाली करवाने का आग्रह किया। ठीक एक महीने बाद ही उस जमीन को खाली करवा दिया गया।
               उन्होंने मनीष सिसोदिया से सवाल किया कि जिस मदनपुर खादर में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन के बगल में जो दिल्ली सरकार की पीडब्ल्यूडी की जमीन पर उन्हें बसा दिया। दिल्ली सरकार ने सिर्फ उन्हें बसाया ही नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को 10-10 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता के साथ मुफ्त बिजली, पानी, राशन, ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी करवाई। इस बाबत आयोजित प्रेस वार्ता भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना, हरिहर रघुवंशी भी मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox