भारत में स्वागत से गद्गद हुए ब्रिटिश पीएम जॉनसन, मोदी को बताया- माय खास दोस्त नरेन्द्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में स्वागत से गद्गद हुए ब्रिटिश पीएम जॉनसन, मोदी को बताया- माय खास दोस्त नरेन्द्र

-द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर हुई दोनो नेताओं में बातचीत
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधमंडल के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने के लिए कई मुदद्दों पर बातचीत हुई। द्विपक्षीय वार्ता के बाद बोरिस जॉनसन ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान वह भारत में मिले सम्मान से गदगद नजर आए और उन्होने मोदी को माय खास दोस्त नरेन्द्र कहकर संबोधित किया।
                 मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, माय फ्रेंड नरेंद्र, माय खास दोस्त। मेरी गुजरात में शानदार अगवानी हुई। मुझे सचिन तेंदुलकर जैसा अहसास हुआ। मुझे लगा जैसे मेरा चेहरा अमिताभ बच्चन की तरह हर जगह मौजूद है। ब्रिटिश पीएम ने कहा कि, आज हमारे बीच शानदार बातचीत हुई और हमने अपने रिश्ते को हर तरह से मजबूत किया है। भारत और ब्रिटेन के बीच साझेदारी हमारे समय की परिभाषित दोस्ती में से एक है। ब्रिटेन नौकरशाही को कम करने और रक्षा खरीद के लिए डिलीवरी के समय को कम करने के लिए खुला सामान्य निर्यात लाइसेंस बना रहा है।
                बोरिस जॉनसन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए भारतीय टीका मेरे हाथों में लगा है और यह अच्छे से काम कर रहा है। इसके लिए भारत को बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त और नियम-आधारित रखने में दोनों देशों का साझा हित है। दोनों देश वायु, अंतरिक्ष और समुद्री खतरों से निपटने के लिए सहमत हुए हैं। हम स्थायी, घरेलू ऊर्जा के लिए कदम उठाएंगे।
                साझा बयान के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, प्रधानमंत्री के रूप में भले ही जॉनसन की यह पहली यात्रा हो, लेकिन पुराने मित्र के रूप में भारत को अच्छे से समझते हैं। इस समय जब भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पीएम जॉनसन का यहां आना एतिहासिक पल है। द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते भी हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई। हम रक्षा क्षेत्र में अपने सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा फ्री ट्रेड पर भी वार्ता हुई है।
                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जानसन के साथ साझा बयान में कहा कि, यूक्रेन संकट में हमने तुरंत युद्धविराम और समस्या के समाधान के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी पर बल दिया है। इसके साथ ही हमने सभी देशों की क्षेत्री अखंडता और संप्रभुता के सम्मान के महत्व को भी दोहराया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, भारत और ब्रिटेन के बीच जलवायु और उर्जा पार्टनरशिप को और अधिक गहन करने का निर्णय लिया गया है। हम ब्रिटेन को भारत के राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox