यूपी में अब धार्मिक जुलूस के लिए इजाजत जरूरी -सीएम योगी ने किये आदेश जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में अब धार्मिक जुलूस के लिए इजाजत जरूरी -सीएम योगी ने किये आदेश जारी

-लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल से बाहर न जाए, वरना होगी कानूनी कार्यवाही
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/भावना शर्मा/- महाराष्ट्र में मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद कराने की आग अब यूपी तक भी पंहुच गई है लेकिन यूपी के सीएम योगी ने दिल्ली में हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव की घटना पर संज्ञान लेते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए योगी सरकार ने अफसरों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक 4 मई तक सारे अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। जो अवकाश पर हैं उन्हें 24 घंटे के अंदर ऑफिस जॉइन करने को कहा गया है। इसके साथ ही उन्होने लाउडस्पीकर पर पूरी तरह से बैन लगाने की बजाये नया आदेश जारी कर कहा है कि लाउडस्पीकर की आवाज बाहर न आये। साथ ही उन्होने यूपी में निकलने वाले धार्मिक जुलुसों के लिए अब इजाजत लेना अनिवार्य कर दिया है।
                सोमवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी मंडलों के मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, एडीजी जोन, आईजी और डीआईजी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व-त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा।
                सीएम का आदेश है कि थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं और समाज के अन्य सम्मानित लोगों के साथ संवाद बनाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। ड्रोन का उपयोग कर स्थिति पर नजर रखें। हर दिन शाम को पुलिस-बल फुट-पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे।
               सीएम ने कहा कि धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि उसकी आवाज परिसर से बाहर न आए। अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। धार्मिक कार्यों के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो सकता है। नए स्थलों पर माइक न लगाए जाएं। शोभा यात्रा, जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकलेंगे। सौहार्द्र न बिगड़ने पाए इसके लिए आयोजकों को शपथ-पत्र देना होगा।
               सीएम योगी का निर्देश है कि धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ आदि निर्धारित स्थान पर ही हों। यह सुनिश्चित करें कि सड़क मार्ग, यातायात बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न हो। हर एक पर्व शांति और सौहार्द्र के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों के दृष्टिगत सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आएं।
                माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता से पेश आए। ऐसे लोगों के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। सूबे के हर एक नागरिक की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें अपने इस दायित्व के प्रति सदैव सतर्क और सावधान रहना होगा।
                तहसीलदार, एसडीएम, थानाध्यक्ष और सीओ आदि, सभी अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। सरकारी आवास है तो वहां रहें या किराए का मकान लें, लेकिन रात्रि में अपने ही क्षेत्र में रहें। इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस व्यवस्था का अनुपालन होना सुनिश्चित कराया जाए।
                मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले एक बालिका के उत्पीड़न के प्रकरण में लखनऊ कमिश्नरेट के भीतर गुडम्बा थाना क्षेत्र में लापरवाही की घटना प्रकाश में आई है। फायरिंग की सूचना मिली है। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने संबंधित थानाध्यक्ष को निलंबित करने के आदेश दिए। इलाके के दरोगा, बीट सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश भी दिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox