-बच्चों की खेलों में रूचि बढ़ानें के लिए एनवाईके हर साल करता है खेल सामग्री का वितरण
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/भावना शर्मा/- नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम ने सोमवार को नजफगढ़ स्थित कार्यालय में 40 युवा व महिला मंडलों को खेल सामग्री बांटी। इस अवसर पर एनवाईकें की जिला युवा अधिकारी सुश्री अंजली चौधरी व एपीए सुरेन्द्र बोकन ने युवा व महिला मंडलों के सदस्यों व पदाधिकारियों को खेल सामग्री सौंपी।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी सुश्री अंजली ने कहा कि बच्चों की खेलों में रूचि बढ़ाने के लिए एनवाईके हर साल खेल सामग्री का वितरण करता है। उन्होने कहा कि खेल सामग्री के वितरण के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि इस खेल सामग्री का उचित उपयोग भी हो रहा है या नही। युवा व महिला मंडलों द्वारा इस खेल सामग्री का अपने यहां होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के आयोजनों में करना होता है। अगर कोई कल्ब या मंडल इस संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों के खिलाफ काम करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जाती है। आज जिन मंडलों को खेल सामग्री का वितरण किया गया उसमें वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन रैकेट व शटल, क्रिकेट बैट व गेंद तथा नेट आदि का वितरण किया गया। इस खेल सामग्री को पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान छाई हुई थी। बच्चों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होने बताया कि नेहरू युवा केंद्र से उन्हे बहुत कुछ सिखने को मिलता है। एनवाईके के द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्थानीय समस्याओें से जुड़े मुद्दों पर आयोजित कार्यशाला से बच्चों की प्रतिभा में निखार हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां बच्चे आकर स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक पर तर्क-वितर्क करते है जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि होती है। बच्चों को खेल सामग्री का वितरण करने के बाद सामूहिक फोटों सेशन में सुश्री अंजली चौधरी ने सभी को बधाई दी।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस