तिलकनगर में सरेआम बीच चौराहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तिलकनगर में सरेआम बीच चौराहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या

-रूपयो के लेनदेन को लेकर की गई युवक की हत्या

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक युवक की सरेआम बीच चौराहे चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को करीब 8 से 10 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। जबकि मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है और इस मामले से जुड़े मुख्य आरोपियों को नही पकड़नें का भी इल्जाम लगाया है।
                  दरअसल, मृतक रणजीत तिलकनगर के रघुबीर नगर इलाके में परिवार के साथ रहता था। 10 अप्रैल को रुपयों के लेनदेन में रणजीत (28) पर 8 से 10 लोगों ने हमला कर दिया और उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी। रणजीत के परिवार में पिता सरदार रणबीर सिंह, एक भाई, तीन बहनें और अन्य सदस्य हैं। पुलिस ने बताया कि सरदार रणबीर सिंह नई दिल्ली इलाके में चश्मे बेचने का काम करते हैं जबकि उनका बेटा रणजीत एक फैक्टरी में काम करता था। 10 अप्रैल देर रात को परिवार को सूचना मिली कि घर के पास ही कुछ लड़के रणजीत को पीट रहे हैं। परिवार वहां पहुंचा तो रणजीत वहां खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे ऑटो में डालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
                   पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की छानबीन शुरू की जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भोलू, गोलू, सौरभ, टिंकू और संजय के रूप में हुई है। भोलू, गोलू और सौरभ सगे भाई हैं जबकि बाकी दोनों इनके चचेरे भाई हैं। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि रुपयों की लेनदेन में आरोपियों ने रणजीत की चाकू घोंपकर हत्या की थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन करते हुए अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी कर रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच में जुट गई है। वहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है और इस मामले से जुड़े मुख्य आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox