नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/-पंजाबी बाग में अपनी लापता बेटी को ढूंढने निकली एक महिला को अंजान लोगों की मदद उस समय भारी पड़ गई जब आरोपियों ने महिला को धोखे से एक मकान में ले जाकर चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक गैंगरेप किया। पुलिस को घटना की सूचना शुक्रवार सुबह महिला ने होश में आने के बाद दी। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने महिला शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए चार घंटे बाद ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पास के ही एक रेस्तरां में वेटर का काम करते थे।
पुलिस के अनुसार 36 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। वह पति व बच्चों के साथ पंजाबी बाग में रहती है। गुरुवार रात महिला की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी बिना कुछ बताए घर से कहीं चली गई थी। महिला उसे ढूंढने के लिए घर से निकली तो एक रेस्तरां के बाहर चार लोग खड़े थे जिन्होने महिला को परेशान देख मामला पूछा और उसकी बेटी को ढूंढने में मदद का भरोसा दिलाया। इसी बीच आरोपी नाबालिग को ढूंढने के बहाने उसे मादीपुर के एक मकान में ले गए। वहां आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसे पीने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद उन चारों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। और फरार हो गये। पुलिस ने कहा कि सुबह जब उसे होश आया तो उसे अपने साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात का पता चला। इसके बाद उसने शुक्रवार सुबह एक पीसीआर कॉल कर घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन सिंह (28), बिश्व मोहन आचार्य (26) और अक्षय तनेजा (30) के रूप में हुई है। ये सभी पास के एक रेस्तरां में वेटर के रूप में काम करते थे। हालांकि अभी भी एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
अलीगढ़ में महिला से ऑटो में रेप
अलीगढ़ के अकराबाद में गुरुवार देर रात एक महिला से ऑटो में दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। 35 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से अलीगढ़ की है और दिल्ली के मयूर विहार में रहती है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जब गुरुवार देर शाम महिला यहां उत्तर प्रदेश रोडवेज बस स्टैंड से लगभग 15 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव जा रही थी तभी अकराबाद थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई। महिला की शिकायत का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद महिला ने अपने गांव जाने के लिए एक ऑटो-रिक्शा किराए पर लिया जिसके चालक ने उसी गंतव्य के लिए एक और यात्री को बैठा लिया।
शिकायतकर्ता के हवाले से पुलिस ने बताया कि ऑटो के शहर के बाहरी इलाके को पार करने के बाद चालक, उसके सहायक और अन्य यात्री ने महिला को लूट लिया और उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे सड़क किनारे फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह तड़के कुछ राहगीरों की मदद से पीड़िता थाने पहुंची।
पुलिस ने बताया कि मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि महिला का पति नोएडा में काम करता है और वह नोएडा से अकेले अलीगढ़ आ रही थी। अभी तक मामले में आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी नही हो पाई है।


More Stories
AI समिट में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन पर सियासी घमासान, भाजपा का कांग्रेस पर वार
इंटरपोल की सूचना से खुला अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, दंपती को अदालत का कठोर दंड
दक्षिण एशिया का ‘रक्षक’ बताने पर घिरे शहबाज शरीफ, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
आरजेएस पीबीएच के 522वें सत्र में भाषा को बताया संज्ञानात्मक शक्ति और ‘सॉफ्ट पावर’ का आधार
दिल्ली में जनसुनवाई व्यवस्था को मिला डिजिटल विस्तार
मटियाला विधानसभा के नांगली वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत