नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- वीरवार 14 अपै्रल को पूरा देश बाबा साहब अंबेडकर को याद कर रहा है। वहीं अंबेडकर जयंति के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है।
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा है कि डॉ. बाबासाहब अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने भारत की प्रगति में अमिट योगदान दिया है। यह हमारे देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।
इससे पहले 13 अप्रैल की रात को पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि कल 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। यह कार्यक्रम तब हो रहा है जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मैं सभी से संग्रहालय का दौरा करने का आग्रह करूंगा।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के भोईवाड़ा में डॉ. बी.आर. की 131वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 131 किलो का केक काटा गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड़ भी उपस्थित रहीं।
वहीं नजफगढ़ के अंबेडकर भवन में भी उनके अनुयाईयों व श्रद्धालुओं ने बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि अर्पित की। और उनके दिखाये मार्ग पर चलने की शपथ ली।


More Stories
Hansika Motwani Divorce: 4 साल के रिश्ते से आज़ाद एक्ट्रेस ‘हंसिका मोटवानी’ नींद से जागी, कहा- ”मुझे कोई पछतावा नहीं..!”
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार