बुराड़ी पुलिस ने 200 सीसीटीवी खंगाल पकड़े कुख्यात लुटेरे, 30 मामले सुलझाये

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बुराड़ी पुलिस ने 200 सीसीटीवी खंगाल पकड़े कुख्यात लुटेरे, 30 मामले सुलझाये

-बुराड़ी पुलिस ने टीएसआर चालक को चाकू मार लूटने वाले नाबालिग समेत पकड़े तीन आरोपियों को पकड़ा
-पुलिस ने आरोपियों से 02 मोबाइल फोन, 01 अपराध में प्रयुक्त चाकू, 2500 रूपये नकद, 03 मोटरसाइकिल व 02 स्कूटी की बरामद
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नॉर्थ जिला/ मानसी शर्मा – नॉर्थ जिला पुलिस ने चोरी व लूटपाट की एक बड़ी गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब 200 सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगाला और फिर आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की गिरफ्तारर ये 30 मामले सुलझने का दावा किया है। दरअसल पुलिस ने जिन तीन लुटेरों को पकड़ा है इनमे एक नाबालिग भी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से भारी मात्रा में चोरी व लूट का सामान बरामद किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नॉर्थ जिला पुलिस डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि पीसीआर को 2 अप्रैल को एक चाकू मारकर लूटने की कॉल मिली थी जिस पर बुराड़ी थाना पुलिस होली चौक संतनगर बुराड़ी पंहुची जहां एक व्यक्ति घायल पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में पंहुचाया। पुलिस ने पीड़ित का ब्यान दर्ज किया।

पीड़ित के अनुसार वह देर रात अपने टीसीआर से आनंद विहार से मुकुंदपुर जा रहा था तभी सुनसान रास्ते पर उसे तीन लोगों ने रोक लिया और फिर उसके पेट में चाकू मारकर उसका मोबाइल फोन व 2500 रूपये लूटकर फरार हो गये। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुराड़ी एसएचओ राजेन्द्र प्रसाद व एसीपी स्वागत पाटिल राजकुमार ने एसआई सतेंद्र सिंह, एसआई दीपक कुमार, एसआई गजपाल सिंह, एएसआई संजीव, एचसी प्रवीण, सीटी प्रदीप और सीटी रहीश पूनिया की एक टीम का गठन किया और आरोपियों को तुरंत पकड़ने के निर्देश दिये। पुलिस टीम ने इस मामले में कार्यवाही शुरू करते हुए आसपास के करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और आरोपियों की पहचान कर फिर खबरियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी मुकुंदपुर में रह रहे है जिसपर पुलिस ने सधी हुई कार्यवाही करते हुए तीनो आरोपियों जिसमें एक नाबालिग भी है को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होने अभी तक करीब चोरी व लूटपाट की 30 वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान मुकेश उर्फ लुका निवासी मुकुंदपुर दिल्ली, जो चोरी, स्नेचिंग व लूट के करीब 13 मामलों में शामिल रहा है, राजन निवासी मुकुंदपुर दिल्ली जो 6 मामलों में शामिल रहा है और तीसरा आरोपी नाबालिग है जिसकी और मामलों में संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदि है और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से अभी भी पूछताछ जारी है ताकि और मामलों व उनके दूसरे साथियों का भी पता लगाया जा सके। पुलिस ने आरोपियों से 02 मोबाइल फोन, 01 अपराध में प्रयुक्त चाकू, 2500 रूपये नकद, 03 मोटरसाइकिल व 02 स्कूटी बरामद की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox