बदलते मौसम में एलर्जी से बचाव आवश्यक-डॉ. सुनील रहेजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बदलते मौसम में एलर्जी से बचाव आवश्यक-डॉ. सुनील रहेजा

-“अस्थमा“ पर आर्य गोष्ठी सम्पन्न
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा– विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “अस्थमा“ पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जी बी पंत अस्पताल के एमएस डा. सुनील रहेजा ने बदलते मौसम में एलर्जी से बचाव की आवश्यकता पर बल दिया। यह कॅरोना काल में 382 वा वेबिनार था।
              गोष्ठी में डॉ. सुनील रहेजा ने कहा कि मार्च-अप्रैल के बदलते मौसम में एलर्जी की समस्या अधिक रहती है। थोड़ी सी लापरवाही से एलर्जी परेशान कर देती है। किसी को धुंवे से,किसी को पैन्ट सेंट से,किसी को किसी खाने पीने की चीज से एलर्जी हो जाती है जिससे आपको एलर्जी होती है उस से बचाव व सावधानी आवश्यक है। इनहेलर का उपयोग भी लाभदायक रहेगा। एलर्जी ऐसी बीमारी है जो जीना ही खराब कर देती है। दैनिक डांस,योग व प्राणायाम करने से इम्युनिटी बढ़ जाती है हमे योग करना चाहिए। भाप व नमक के गर्म पानी से गरारे भी सस्ता सुलभ उपचार है जितना आप स्वयं का ध्यान रखेंगे आपका जीवन उतना ही सरल व सुगम होगा। यदि आपको जल्दी एलर्जी हो जाती है तो घर पर ही रहे बहुत आवश्यक हो तभी बाहर निकले।
               केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन करते हुए इलाज से परहेज बेहतर है सावधानी हटी दुर्घटना घटी। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीन आर्य ने योग द्वारा इम्यूनिटी बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि आर्य नेता लक्ष्मण पाहुजा व अध्यक्ष डॉ. अमित पाहुजा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए जीवन मे अपनाने का आह्वान किया। गायिका प्रवीना ठक्कर, सुमित्रा गुप्ता, आशा आर्या ,दीप्ति सपरा, रजनी चुघ, जनक अरोड़ा, प्रतिभा कटारिया, विजय खुल्लर, सुनीता अरोड़ा, किरण सहगल, रविन्द्र गुप्ता, कुसुम भंडारी, कमला हंस आदि के मधुर भजन हुए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox