नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली की सीआर पार्क थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता के भाई सहित 5 लोगों की हत्या के मामले में वांछित आरोपी कुख्यत शार्प शूटर पवन उर्फ काला को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी पर 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।
पुलिस ने बताया कि पवन उर्फ काला यूपी में सपा नेता के भाई दिनेश भाटी के सनसनीखेज मर्डर का आरोपी है। उसने ये हत्याऐं अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए की थी। उसने हाल में यूपी के लोनी इलाके में दो प्रधानों के हत्याकांड में भी इसके शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इसके अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस