सनातनी महायज्ञ में दिल्ली के आमिर ने अपनाया हिन्दू धर्म, बने अभय त्यागी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सनातनी महायज्ञ में दिल्ली के आमिर ने अपनाया हिन्दू धर्म, बने अभय त्यागी

-बोला- सनातनी हिन्दू थे मेरे पूर्वज, मैने अपने धर्म में वापसी की है

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/कर्नाटक/शिव कुमार यादव/- हिन्दू नववर्ष के मौके पर लोनी के रामलीला ग्राउंड में 51 कुंडीय महायज्ञ के दौरान दिल्ली के एक मुस्लिम युवक ने महामंडलेश्वर 1008 नवलकिशोर व अन्य संतो की उपस्थिति में स्वेच्दा से सनातन धर्म अपना लिया। धर्म परिवर्तन कें बाद सनातन महायज्ञ समिति एवं गायत्री परिवार ने उसका नामकरण कर आमिर से अभय त्यागी कर दिया।  इस मौके पर आमिर से अभय त्यागी बने युवक ने कहा कि उसने स्वेच्छा से हिन्दू धर्म अपनाया है। वह हिन्दू धर्म से काफी प्रभावित था और उसके पूर्वज भी सनातनी हिन्दू थे इसलिए उसने अपने घर व धर्म में वापसी की है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर 1008 नवलकिशोर के सानिध्य में सनातन महायज्ञ समिति एवं गायत्री परिवार द्वारा आयोजित महायज्ञ में सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने आहुति डाली। यहां बता दें कि इससे पहले वसीम रिजवी भी हिन्दू धर्म अपना चुके हैं।
               जानकारी के अनुसार, खुद को दिल्ली के कर्दमपुरी का निवासी बताने वाले आमिर अविवाहित हैं और वेल्डिंग का कार्य करते हैं। आमिर ने बताया कि वह मुस्लिम समाज से हैं, लेकिन उसके पूर्वज सनातनी हिन्दू थे। रविवार को जब वह लोनी के रामलीला ग्राउंड में आयोजित किए गए 51 कुंडीय महायज्ञ में शामिल हुए तो उन्होंने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके साथ किसी ने कोई जोर जबर्दस्ती नहीं की है। वह स्वेच्छा से सनातन धर्म अपना रहे हैं।
                आमिर की इस घोषणा के बाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने आमिर को चंदन का टीका लगाकर व सनानत धर्म का अंगवस्त्र पहनाकर सनातन धर्म में शामिल कराया। वहीं, त्यागी महासभा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र त्यागी ने आमिर को अपना गौत्र प्रदान करते हुए उनका नाम अभय त्यागी रखा है। 10 अप्रैल को डासना मंदिर में महंत नरसिंहानंद सरस्वती पूर्ण विधि विधान से उसका जनेऊ संस्कार आदि करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, मयंक गोयल, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, रामकुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
                 इससे पहले बीते साल यूपी के मुस्लिम नेता वसीम रिजवी ने भी इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया था। यति नरसिंहानंद सरस्वती ने ही उन्हें भी सनातन धर्म में शामिल कराया था। धर्म परिवर्तन के बाद उनका नाम जितेंद्र त्यागी हो गया है। धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने कहा था कि जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया तो फिर मेरी मर्जी है कि मैं कौन-सा धर्म स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है, जितनी उसमें अच्छाइयां पाई जाती हैं, और किसी धर्म में नहीं हैं।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox