नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- स्मार्टफोन निर्माता रियलमी का रियलमी नारजो 50 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है, यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। गेमिंग के शौकीन लोगों को यह फोन अलग ही अनुभव देगा। रियलमी नारजो 50 से पहले रियलमी ने रियलमी नारजो 50 आई और रियलमी नारजो 50ए फोन को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था।
रियलमी के इस फोन में 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120एचजेड और ब्राइटनेस 600 निट्स है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

रियलमी नारजो 50 दो वैरिएंट में आता है, इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन डायनैमिक रैम एक्सपेंशन फीचर के साथ आता है और वर्चुअल मेमोरी के तौर पर फोन के स्टोरेज का इस्तेमाल करता है। डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि स्मार्टफोन को शीर्ष पर रियलमी यूआई 3.0 के साथ एंडरायड 12 में अपग्रेड किया जाएगा। यह मोबाइल फोन स्पीड ब्लू और स्पीड ब्लैक कलर में आता है।
रियलमी के इस स्मार्टफोन का मुकाबला रेडमी, पोको और सैमसंग के बजट स्मार्टफोन से होगा। रियलमी नारजो 50 में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 33 वॉट सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बूत करें तो इसमें 4जी वीओ एलटीई, वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी सी केबल और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
. इस स्मार्टफोन की बिक्री अमेजन इंडिया और रियलमी इंडिया वेबसाइट से 3 मार्च को होगी। अगर यूजर्स एचडीएफसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस