यूक्रेन में लगी भारतीय छात्र को गोली, भारत की जगह वापस कीव ले गए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूक्रेन में लगी भारतीय छात्र को गोली, भारत की जगह वापस कीव ले गए

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– यूक्रेन में लगातार बिगड़ते हालातों को देखकर भारत किसी भी तरह से वहां फंसे, अपने सभी भारतीय छात्राओं को सुरक्षित वहां से बाहर निकालना चाहता है। जिसके लिए काफी हद तक प्रयास भी भारत सरकार और यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास द्वारा की जा रही है, यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास की मदद से अब तक भारत ने कम से कम हजार से ज्यादा भारतीय छात्राओं को युक्रेन से निकालकर सुरक्षित उनके घर पहुंचाया हैं।

सूत्रों के अनुसार 3 मार्च को कीव से एक विशेष फ्लाइट फिर से छात्रों को लेकर भारत आने वाली थी, खबर मिली है कि इस फ्लाइट में चढ़ने वाले एक छात्र को बीच रास्ते में सैन्य बल द्वारा गोली लग जाने के बाद, उसे दोबारा उचित उपचार के लिए कीव ले जाया गया। हालांकि छात्र की हालात अभी काफी गंभीर है, इस घटना पर संक्षिप्त जानकारी के लिए भारतीय दूतावास द्वारा दी गई जानकारी की प्रतीक्षा हैं।

भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर स्वयं केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री, जनरल सेवानिवृत्त वी के सिंह ने पोलैंड से की है। वीके सिंह का कहना है कि,” उन्हें आज ही खबर मिली है कि, कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लग गई है, और उसे बीच रास्ते से ही वापस कीव ले जाया गया है, हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को निकालने की कोशिश निरंतर कर रहे हैं।” गोली लगने के बाद से ही शहर का पूरा माहौल डर के डर के साए में घिर गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox