-दोनो तरफ से चली 22 राउंड गोलियां, हरियाणा के है दोनो आरोपी
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मंगलवार को बाहरी-उत्तरी दिल्ली पुलिस क्षेत्र में तड़ातड़ गोलियों की आवाज से सभी सन्न रह गये। पुलिस ने एक मुठभेड़ में गोल्डी बरार और काला जठेड़ी गिरोह के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनो तरफ से कुल 22 राउंड गोलियां चली बताई जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों शार्पशूटर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया और एक कांसटेबल की हत्या की साजिश रचने में शामिल थे। आरोपियों से पूछताछ हो रही है। उनके अन्य घटनाओं में भी शामिल होने की संभावना है।
सूचना मिलते ही बाहरी उत्तरी जिले की पुलिस तुरंत हरकत में आई और तुरंत ही एएटीएस इंस्पेक्टर संदीप यादव ने अपनी टीम के साथ अलीपुर-बूढ़पुर रोड, टिवोली गार्डन के पास अपना जाल बिछा दिया. उसी दौरान स्वरूप नगर नाला रोड की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी. मोटरसाइकिल को आता देख पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन राइडर ने अपनी बाइक को रोकने की बजाय उसे भगा लिया.
पुलिस टीम ने भी अपना जाल बिछाया और जब अपराधियों ने अपने आप को घिरा हुआ पाया तो बाइक पर बैठे दोनों शख्स ने बाइक से उतर कर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी .अपराधियों की एक गोली हवलदार सतेन्द्र के कान के पास से गुजरी और 2 गोलिया महिला एसआई रश्मि की बुलेट प्रूफ जैकेट से जा टकराई। इसे बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लगातार चेतावनी देते हुए फायरिंग की और मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही देर बाद दोनों बदमाशों को धर दबोचा और उनके हथियार छीन लिए.। पकड़े गए आरोपियों की पहचान (1).परविंदर उर्फ काला निवासी गांव लोवा माजरा, हरियाणा उम्र 31 साल और (2) टोनी निवासी गांव कलिंग, भिवानी, हरियाणा उम्र 22 साल के रूप में हुई है। .
पूछताछ पर मालूम चला कि दोनों ही शख्स बदमाश काला जठेड़ी और गोल्डी बरार के शार्प शूटर हैं और उसी के इशारे पर दिल्ली आए थे जहां उन्हें सुनील (टिल्लू ताजपुरिया) और दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की हत्या को अंजाम देना था. पूछताछ पर ये भी सामने आया कि परमिंदर (काला) बंगलुरु में हुई हत्या के एक केस में वांछित है और साथ ही दिल्ली में लाहौरी गेट में करीब 24.7 लाख रुपए की लूट, बेरी झज्जर हरियाणा में हुई 35 लाख रुपए की लूट, सदर झज्जर में हुई 7 लाख की लूट और अंबाला में एक कबूतर बाजी के मुकदमे में भी वांछित है। यह भी सामने आया कि मुलजिम परमिंदर काला जठेड़ी गैंग के एक सक्रिय सदस्य मिथुन के साथ रहता था. लेकिन मिथुन के गिरफ्तार होने के बाद वह नेपाल भाग गया था। अब पुलिस ने परमिंदर और टोनी को गिरफ्तार कर लिया और उनसे 2 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 8 खाली कारतूस और एक चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों मुलजिमों को एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस