नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ मानसी शर्मा – हरियाणवी इंडस्ट्री की पापुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. हरियाणवी गाने देश से निकल कर अब विदेशों में भी लोकप्रिय होते जा रहे हैं इसके साथ ही हरियाणवी गानों को इंस्टाग्राम रिल्स मैं भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
ऐसे ही एक ब्लॉकबस्टर गाना ‘’हीरे जैसा यार’’ को रोहिणी के प्रशांत विहार में बड़ी धूमधाम से लॉन्च किया गया । इस गाने में गाने की मुख्य किरदार फिल्म अभिनेत्री मान्य पाठक है। जो कि अपनी अदाओं से सबको घायल कर रही है साथ ही आपको बता देगी, की मान्य पाठक का ये हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम है इससे पहले मान्य पाठक हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उनका काम काफी ज्यादा सराहनीय भी रहा है दर्शकों की डिमांड पर माननीय ने अपना डेब्यू हरियाणवी इंडस्ट्री में किया है हाल ,ही में उनकी फिल्म द्वंद जो कि मैक्स प्लेयर पर आई थी जिसे दर्शको ने काफी पंसद किया।

लोगों ने इस गाने को इतना पसंद किया है कि 3 दिन में इसके व्यूज 19,700 से ज्यादा पहुंच गए हैं। आपको बता दें, कि यह एक “हार्ट ब्रेकिंग” सॉन्ग है। इस खूबसूरत गाने के सिंगर नवीन पुनिया है बड़ी खूबसूरती से उन्होंने यह गाना गाया है जो कि दर्शकों के दिल को छू गया है नवीन पुनिया की आवाज में काफी ज्यादा दम और गाने के अनुसार कशिश भी नजर आ रहा है आपको बता दें, कि इससे पहले नवीन पुनिया का गाना सुनी -सुनी गल भी काफी ज्यादा लोकप्रिय रहा है । सिंगर नवीन पुनिया अपनी दर्द भरी आवाज के लिए काफी ज्यादा मशहूर है हरियाणवी इंडस्ट्री मैं उनकी तुलना गायक ‘’बी प्राक’’ से की जाती है ।
गाने में नवीन पुनिया ने अपना बखूबी दम दिखाया है तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस मान्य पाठक ने अपनी अदाओं से सबको घायल कर दिया है । ‘’हीरे जैसा यार’’ की प्रोड्यूसर प्रियंका शर्मा और दिनेश कोतवाल है।
साथ ही ,कार्यक्रम की लॉन्चिंग में मशहूर गायक ‘’विक्की काजला’’ और तमाम लोकप्रिय गायक और दिग्गज लोग भी मौजूद रहे गाने की लॉन्चिंग बड़ी ही धूमधाम से की गई ।
गाने की एक्ट्रेस मान्य ने कहा हमें उम्मीद है यह गाना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आएगा किसके साथ ही, मान्य पाठक के फैंस के लिए खुशखबरी भी है जल्द ही वह अपना डेब्यू हिंदी तथा भोजपुरी फिल्मों में करने जा रहे हैं ।
मान्य पाठक ने कार्यक्रम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी थी जिसमें उन्होंने मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की तथा मीडिया के तमाम छोटे और बड़े सवालों का जवाब भी दिया ।


More Stories
द्वारका में ऑटो चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का बड़ा खुलासा
तपोवन के होटल से विदेशी महिला की गिरकर मौत, जांच जारी
ढोल-नगाड़ों के साथ कुख्यात अपराधी को किया जिला बदर
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सरकार का बड़ा एक्शन प्लान
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा