“पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस” की हुई शुरुआत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहीं यह बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस” की हुई शुरुआत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहीं यह बात

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ विक्की झा– बच्चे देश के आने वाले भविष्य है, इसीलिए उनको स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी देश के आज पर निर्भर हैं। इसी तरह की सोच रखने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मनसुख मंडावीया ने 26 फरवरी को “पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस” का शुभारंभ किया हैं। बच्चों के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बनाए रखने के लिए पोलियो का टीकाकरण कराना बहुत ही आवश्यक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडावीया ने पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का शुभारंभ करते हुए अपने टि्वटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें भी साझा की है। जिसमें वह बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते तथा उनके साथ समय बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि, “दो बूंद जिंदगी की… 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने हेतु, आज 26 फरवरी के दिन “पोलियो नेशनल इम्यूनाइजेशन डे–2022″ की शुरुआत की गई है। भारत के स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए यह अति आवश्यक है कि, हम अपने बच्चों को स्वस्थ रखें, मैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मनसुख मंडाविया, भारतवासी एवं सभी परिजनों से आग्रह करूंगा कि वह आगे आए और अपने बच्चों को पोलियो का ड्रॉप अवश्य पिलाएं।” बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर उठाया यह कदम सराहनीय हैं। हम सभी भारतीयों को अपने बच्चों का पोलियो टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए इसीलिए हमारा आपसे अनुरोध है कि, पोलियो टीकाकरण दिवस शुभारंभ के दिन टीकाकरण जरूर करवाएं।
महाराष्ट्र भी इस योजना के बाद कई शहरों में पोलियो टीकाकरण के व्यवस्थित कैंप लगाए जा रहे हैं हालांकि अकेम यह कैंप हर रविवार को लगाया जाता है फिर भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उठाए इस कदम के बाद लोगों के प्रति पोलियो टीकाकरण को लेकर जागी जागरूक देखने योग्य हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox