-कंगाल पाकिस्तान को आई भारत की याद, बदल गये सुर
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पाकिस्तान/शिव कुमार यादव/- दिन-प्रतिदिन पाकिस्तान के आर्थिक हालात बद से बदतर होते जा रहे है। विदेशों से मिलने वाली मदद का दायरा भी धीरे-धीरे सिकुड़ता जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान को एक बार फिर भातर की याद आई है। कंगाल हो चुके पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार को समय की जरूरत बताते हुए इसे दौबारा शुरू करने की अपनी मंशा दर्शाई है। पाकिस्तान का यह बयान तब आया है जब पाक पीएम इमरान खान पहली बार रूस दौरे पर जा रहे हैं। यहां बता दें कि कश्मीर धारा 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने भारत से अपने व्यापारिक रिश्ते खत्म कर दिये थे।
दरअसल, पाक पीएम के सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद ने व्यापार, निवेश और उत्पादन पर बात करते हुए भारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार हर किसी के लिए फायदेमंद है। खासतौर पर यह पाकिस्तान के लिए लाभदायक है। इसलिए इसे तुरंत शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, मैं भारत के साथ व्यापार शुरू करने के समर्थन में हूं। इससे पहले पाकिस्तान का बयान सामने आया था, कि कश्मीर में धारा 370 शुरू किए जाने तक वह भारत के साथ व्यापार शुरू नहीं करेगा।
पाक पीएम इमरान खान का जल्द ही रूस दौरा होने वाला है। इस दौरान उनकी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ गैस पाइपलाइन बिछाने को लेकर चर्चा होगी। अब्दुल रजाक भी कह चुके हैं, रूस पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बिछाना चाहता है। दरअसल, रूस व मध्य एशिया के देशों से पाकिस्तान होते हुए गैस पाइपलाइन भारत तक जाती है, तो पाकिस्तान को इसके बदले मोटा पैसा पैसा मिल सकता है, यही कारण है कि अब पाक-भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को ठीक करना चाहता है। अब्दुल रजाक ने कहा कि मध्य एशिया के देशों के साथ भी व्यापार को शुरू करना चाहिए।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस