बाढड़ा हल्के की जनता का ऋण सवाया करके लौटाएगें : नैना चौटाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाढड़ा हल्के की जनता का ऋण सवाया करके लौटाएगें : नैना चौटाला

-बाढड़ा विधायक नैना चौटाला ने निजी कोष से हल्के के 90 जरूरतमंद लोंगो को दिए 9.70 लाख रुपए की सहायता राशि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चरखी दादरी/जयवीर फोगाट/शिव कुमार यादव/- बाढड़ा हलके की बहादुर जनता ने हर परिस्थिति में हमारा साथ दिया है। हलके के लोंगो के सहयोग के कारण ही जननायक जनता पार्टी आज प्रदेश सरकार में भागीदार बन सकी है। अब हमारा दायित्व बनता है कि लोंगो की दुख तकलीफ दूर करें ताकि बाढडा की जनता का ऋण सवाया करके उन्हें लौटाया जा सकें। यह बात बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने दादरी स्थित अपने आवास पर लोंगो को सम्बोधित करते हुए कही।

गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर विधायक नैना चौटाला के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैना सिंह चौटाला गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हमें सदैव महापुरुषों के दिखाएं रास्ते पर आगे बढ़ते हुए लोक भलाई में कार्य करने चाहिए। गुरु रविदास जयंती के अवसर पर विधायक नैना चौटाला ने अपने निजी कोष से बाढड़ा हल्के के 90 जरूरतमंद व असहाय लोंगो को 9 लाख 70 हजार रुपए सहायता राशि के रुप में वितरित किए। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए नैना सिंह चौटाला ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने लोंगो से वायदा किया था कि विधायक के रुप में उन्हे मिलने वाले बजट पर बाढडा हल्के के लोंगो का अधिकार है। इसलिए समय-समय पर हल्के के जरूरतमंद लोंगो की मदद करके उन्हें स्वयं

भी शकुन मिलता है।

विधायक नैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार दादरी जिले को विकास के दृष्टिकोण से अव्वल स्थान पर स्थापित करके इस क्षेत्र का पिछड़ापन खत्म करने के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है। दादरी जिले व बाढड़ा हलके के विकास के लिए करोड़ो रुपए की परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। पिछ्ले दिनों प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दादरी प्रवास के दौरान भी दादरी के विकास को लेकर खाका तैयार किया गया था। अब इन लाभकारी योजनाओं पर तेजी से काम करके धरातल पर अमलीजामा पहनाया जाएंगा।

इस अवसर पर जिला प्रभारी राजेन्द्र लितानी, जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, संजीव मंदौला, राजेश सांगवान झोझू, ओमधारा काकडौली, लक्ष्मी बलौदा, कुलदीप चरखी, राजेन्द्र हुई, भुप मांढी, विकास नम्बरदार, धर्मराज ढ़ाणी, दलीप जेवली, विजय काकडौली, सोमबीर जीतपुरा, रामफल कादमा, मांगेराम हडौदा, रविंद्र चरखी, संजीव चरखी, सतेन्द्र दातौली, लीलाराम आदमपुर, संजीत धवन, अरविंद सांगवान, धनसिंह कारी, रामपाल बेरला, रिशाल धनासरी, प्रभुराम गोदारा, विनोद डालावास इत्यादी उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox