देश की राजधानी में गणतंत्र दिवस पर युवती का अपहरण व गैंगरेप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश की राजधानी में गणतंत्र दिवस पर युवती का अपहरण व गैंगरेप

-लड़की को किडनैप कर किया गैंगरेप, चेहरे पर कालिख पोत गलियों में घुमाया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विदेश/शिव कुमार यादव/-देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि पुलिस हर बार महिलाओं को सुरक्षा देने के दावे के करती रहती है लेकिर हर बार अपराधियों के बुलन्द हौंसलों के आगे दिल्ली शर्मसार होती रही है।  दरअसल, दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर में गणतंत्र दिवस की चाक-चौबंद सुरक्षा के मध्य एक महिला का अपहरण कर गैंगरेप किया जाता है और चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखने का दावा करने वाली पुलिस को भनक तक नही लगती। इतना ही नहीं उसके बाल भी काट दिए गए और जब दरिंदों का मन ना भरा तो उसे सरेआम बेइज्जत करने के लिए उसके चेहरे पर कालिख पोत उसे गलियों में घुमाया गया। महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल कर इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया और अभी उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की है। महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ के आरोप में चार महिलाओं को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ ये व्यवहार पुरानी रंजिश की वजह से किया गया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। वहीं घटना का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि अभी भी गैंगरेप के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बने हुए है।
 पीड़िता की बहन के मुताबिक महिला के पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसके पीछे पड़ा था। बाद में उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। जिससे गुस्साए लड़के के परिवार वालों को लगता था कि उनके बेटे की आत्महत्या की वजह महिला है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। लड़के की खुदकुशी के बाद महिला किराए पर रह रही थी। लड़की के चाचा का आरोप है कि उन्हें चाकू लगाया और उनकी भतीजी के पास ले गए। बुधवार को करीब 12 बजे लड़की का कड़कड़डूमा से किडनैप किया गया था।

वहीं इस बीच पीड़िता से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को शर्मसार करने वाली इस धटना को दुःखद बताया है। उन्होने कहा कि अपराधियों के मन में जरा भी कानून व पुलिस का डर नही रहा है। जिसकारण महिलाऐं इसका शिकार हो रही है। उन्होने उप-राज्यपाल व केंद्रीय गृहमंत्री से इस मामले में शख्त कार्यवाही करने व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox