नजफगढ़ देहात में बारिश से फसले हुई बर्बाद, भाकियू ने मांगा मुआवजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ देहात में बारिश से फसले हुई बर्बाद, भाकियू ने मांगा मुआवजा

-भाकियू नेताओं व किसानों ने तहसीलदार को कराया खेतों का मौका मुआयना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में नजफगढ़ क्षेत्र के किसानों की बैठक जाफरपुर स्थित राव तुलाराम भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र डागर के द्वारा की गई। बैठक में बेमौसम की भारी बरसात के कारण नजफगढ़ देहात के किसानों की फसल बर्बाद होने के चलते मुआवजे को लेकर किसानों व भाकियू नेताओं ने मंथन किया। इस बैठक में नजफगढ़ तहसीलदार संजय कुमार भी उपस्थित हुए।
                इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने बताया कि नजफगढ़ देहात की सैंकड़ों एकड़ गेंहू व सरसों की फसल भारी बरसात के कारण बर्बाद हो गई हैं। कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते पहले ही किसानों के पास काम नही है। बस इसी फसल का सहारा था लेकिन अब वह भी पूरी तरह से खेतों में पानी भर जाने से बर्बाद हो गई हैं। भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र के किसानों की आवाज सरकार तक पंहुचाने के लिए इस बैठक का आयोजन किया है। ताकि पीड़ित किसानों को सरकार से मुआवजा दिलाया जा सके। उन्होने बताया कि भाकियू ने तहसीलदार संजय कुमार को खेतों का दौरा करा कर यथा स्थिति से अवगत करा दिया है। वहीं विघायक व मंत्री कैलाश गहलोत को भी इस बारें में ज्ञापन सौंपा गया है। ताकि किसानों की मदद की जा सके।
                 अपने दौरे के बाद तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि उन्होने दौरा कर स्थिति का जायजा ले लिया है किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हम इसका सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की सरकार से मांग करेंगे। हालांकि किसान यूनियन ने किसानों के लिए कम से कम 60 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की है। सचिव राज सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में भी बाढ़ आ जाने से बाजरे व ज्वार व सब्जी की फसले खराब हो गई थी और अब बेमौसम बारिश ने किसानों को पूरी तरह से उजाड़ दिया है। क्षेत्र में लगभग 70 प्रतिशत किसानों की फसले खराब हो गई है जिसके लिए सरकार को आगे आकर किसानों का दर्द बांटते हुए मुआवजे का ऐलान करना चाहिए। इस बैठक में दलजीत सिंह महासचिव समसपुर खालसा, विरेंद्र डागर ईसापुर, राज सिंह डागर ढांसा, खजान सिंह ढांसा, प्रीतम सिंह डागर पूर्व पार्षद, महेंद्र सिंह डागर इस्सापुर, रमेश तहलान, दीपचंद ईसापुर, सतीश डागर समसपुर खालसा, अजीत सिंह काजीपुर, सतपाल सिंह मलिकपुर, रणबीर सिंह समसपुर खालसा, सुरेंद्र सिंह ईसापुर व धर्मपाल प्रधान बाकरगढ़ ने भाग लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox