विश्व में तेजी से बदल रहा मौसम, सऊदी अरब में बर्फबारी से मिल रहे संकेत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विश्व में तेजी से बदल रहा मौसम, सऊदी अरब में बर्फबारी से मिल रहे संकेत

-सऊदी अरब में बर्फ़बारी के वीडियों लोग कर रहे जमकर शेयर, जश्न मना रहे सऊदी लोग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सऊदी अरब/शिव कुमार यादव/- नया साल सऊदी अरब के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। सऊदी अरब में बर्फबारी यह संकेत दे रही है कि अब विश्व का मौसम चक्र बदल रहा है। जिस देश को कभी मरूस्थल व भीषण गर्मी के लिए जाना जाता था आज वहां बर्फ गिरना लोगों के लिए आठवां अजूबा बन गया है। हालांकि कुछ जगहों पर हर साल सऊदी अरब में मामूली बर्फ गिरती है। सऊदी अरब के लोग इस बर्फबारी को लेकर न केवल खुश नजर आ रहे है बल्कि नाच-गाकर जश्न भी मना रहे है। वहीं इस बर्फबारी को सोशल मीडिया पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है। साल के पहले दिन सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिमी शहर ताबुक में जमकर बर्फ़बारी हुई है। ताबुक क्षेत्र के पास अल-लॉज़ पर्वत पर लोग बर्फ़ का आनंद ले रहे हैं।


                सऊदी की सरकारी न्यूज़ एजेंसी एसपीए ने बर्फ़ की चादरों से ढकी कारों की तस्वीरे पोस्ट की हैं। वीडियो में लोग बर्फ़ का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। जबल अल-लावज़, अल-दाहेर और अल्क़ान पर्वत ढँक गए हैं। सऊदी अरब का यह उत्तरी हिस्सा पर्यटकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। अरबी अख़बार अशराक़ अल-अवसात के अनुसार, सऊदी अरब में हर साल जबल अल-लावज़, जबल अल-ताहिर और ताबुक में जबल अल्क़ान पर्वतों पर दो से तीन हफ़्ते तक बर्फ़ गिरती है।
               ये पहाड़ सऊदी अरब के उत्तर पश्चिमी इलाक़े में हैं। सऊदी में यहां बर्फ़ गिरने के बाद काफ़ी हलचल होती है। जबल अल-लावज़ पहाड़ 2,600 मीटर ऊंचा है। इस पर्वत को अलमंड माउंटेन भी कहा जाता है क्योंकि इसके ढलान पर बड़ी संख्या में बादाम के पेड़ लगे हुए हैं। हर साल इस पहाड़ पर बर्फ़बारी होती है और तापमान धड़ाम से नीचे चला आता है. ताबुक का शुमार सऊदी के सबसे ख़ूबसूरत इलाक़ों में है। यहां ख़ुश्बूदार पौधे हैं जिनका इस्तेमाल परफ़्यूम बनाने में होता है. ताबुक जॉर्डन की सीमा से लगा हुआ इलाक़ा है। सऊदी में बर्फ़बारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग ये देख कर हैरान है कि आमतौर पर गर्म मौसम वाले देश सऊदी अरब में बर्फ़बारी हो रही है। अल-लॉज़ पर्वत, ताबुक शहर से लगभग 200 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में जॉर्डन की सीमा के पास पड़ता है और यहाँ पाए जाने वाले बादाम के पेड़ों के कारण इसे जबल अल-लॉज़ कहा जाता है। अरबी भाषा में बादाम को लॉज कहते हैं।
              साथ ही कहा है कि सोमवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। देश के मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रियाद, मक्का, मदीना, पूर्वी प्रांत अल-बहा, असीर, जज़ान, अल-क़ासिम, तबुक, अल-जौफ़ और ओला के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox