नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में नई आबकारी नीति के खिलाफ मंगलवार को भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। नजफगढ़ में गौशाला रोड़ स्थित ठेके के बाहर भाजपा के निगम पार्षदों, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर शराब ठेकों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में नजफगढ़ जिला अध्यक्ष विजय सोलंकी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता डबास, महिला मोर्चा महामंत्री शिवानी सिंह, स्थानीय मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश सोलंकी, भाजपा नेता तरूण यादव, हरेन्द्र सिंघल, नजफगढ़ पार्षद मीना तरूण यादव व नजफगढ़ निगम वार्ड जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक भी मौजूद थे।
इस मौके पर भाजपा नेता हरेनद्र सिंघल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और सभी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारे लगाये। चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने कहा कि हमने शराब ठेकों से होने वाली परेशानी को लेकर सरकार को कई बार अवगत करा चुके हैं। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। उन्होने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले मंगलवार तक इन ठेकों को हटाने के लिए सरकार ने कोई कार्यवाही नकी की तो भाजपा अपना विरोध प्रदर्शन और तेज करेगी। वहीं भाजपा नेता हरेन्द्र सिंघल ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में शराब माफिया से सांठगांठ कर ली है और उन्हे खुश करने के लिए सभी नियमों को ताक पर रखकर ठेकों का वितरण किया जा रहा है। दिल्ली गेट के पास बने इस ठेके के कारण हजारों स्कूली बच्चियों का जीवन खतरे में पड़ गया है। यहां आसपास पांच सरकारी स्कूल है व ठेके के दोनो तरफ मंदिर है। फिर भी सरकार अपनी आंख मूंदे बैठी है।


More Stories
लाहौरी गेट थाना पुलिस ने सुलझाया सेंधमारी का मामला, शातिर चोर गिरफ्तार
वजीराबाद क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मामलों का खुलासा
सस्पेंशन पर टकराव: अनिल विज का एसपी को सख्त संदेश, ‘अधिकार नहीं तो पद छोड़ें’
दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज़, 30 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
हरियाणा में सियासी हलचल, सांसद कुमारी सैलजा ने सीएम सैनी को भेजा मांगों से भरा पत्र
Assam: पीएम मोदी ने बढ़ाई वायुसेना की ताकत, शुरू हुई पहली आपात लैंडिंग सुविधा