
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सदियों से उच्च समाज की उपेक्षा में दबा रहा किन्नर समाज आज किसी की दया का मोहताज नही है। आज किन्नरों को भी कानूनन वह सभी अधिकार प्राप्त है जो दूसरे लोगों को मिले है। हालांकि सदियों से किन्नर समाज उपेक्षा का दंश झेलता रहा है लेकिन फिर भी उसमें भी प्रतिभा की कमी नही है। किन्नर समाज ने अपने अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है जिसकारण आज वो सभ्य समाज का हिस्सा बन पाये है। किन्नर समाज के सदस्य भी बहुमुंखी प्रतिभा के धनी रहे है। उन्होने अपनी कला को न केवल एक पहचान दी है बल्कि उसे अपना जीवनोपार्जन का माध्यम भी बनाया है। किन्नरों की इसी प्रतिभा को नजफगढ़ प्रेमधाम में ह्यूमैन केयर इंटरनेशनल संस्था ने क्रिसमस के मौके पर सम्मानित किया है। इस सम्मान समारोह में करीब 25 किन्नर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
ह्यूमैन केयर इंटरनेशनल ने इसबार का क्रिसमस समारोह को किन्नर समाज को समर्पित किया है। इस समारोंह में मुख्यअतिथि के रूप में जर्नलिस्ट शिव कुमार यादव व विशेष अतिथि के रूप में शिक्षाविद् विनोद बंसल उपस्थित हुए। समारोह में किन्नर समाज के सदस्यों को शॉल व स्टोल भेंटकर उनका स्वागत किया गया। संस्था के नन्हे-मुन्नों ने स्वागत गीत के साथ रंगारंग महफिल का आगाज किया। इसके बाद किन्नर समाज के सदस्यों ने संगीत की धुन पर अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि शिव कुमार यादव ने कहा कि किन्नर समाज ने सदियों उपेक्षा का दंश झेला है लेकिन अब उन्हे भी आजाद भारत में बराबरी के अधिकार प्राप्त हैं। हाल ही में सरकार ने किन्नर समाज के उत्थान के लिए कई योजनाऐं चलाई हैं। अब समाज में उन्हे हीन दृष्टि से नही बल्कि सम्मान का दर्जा दिया जाता है। हम सब आपके साथ है और आप भी अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए यथोचित काम करें। वहीं ह्यूमैन केयर इंटरनेशनल के चेयरमैन डा. आर के मैसी ने बताया कि हमारी संस्था सालों से इस समाज की सेवा करती आ रही है। संस्था ने समय-समय पर किन्नर समाज के लोगों को उचित सम्मान दिया है और उनके अधिकारों की आवाज उठाई है तथा उनकी तरक्की के लिए हमेशा काम करती रही है। इस मौके पर सरदार जगमोहन आनन्द, रेखा भोजवानी, क्रिस्टोफर भट्ठी, एडवोकेट सुयेशा सैनी, प्रिया मैसी व सत्या जी ने भी अपने विचार रखें। समारोह में किन्नर समाज के सदस्यों में पिया, समीरा, नायरा, पूजा, रूही, सोम्या, शिवन्या और सोनू ने अपनी लोककला का सुन्दर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सभी अतिथिगणों ने किन्नर समाज के सदस्यों के साथ मिलकर भोजन किया व उन्हे शाल व स्टोल देकर सम्मानित किया।








More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ