खुले में नमाज़ पढ़ने की इजाज़त किसी को नहीं- मनोहर लाल खट्टर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खुले में नमाज़ पढ़ने की इजाज़त किसी को नहीं- मनोहर लाल खट्टर

-हरियाणा के सीएम ने नूंह के कांग्रेस विधायक के सवाल का दिया जवाब, पूजा, अरदास व नमाज पढ़ना सभी का अधिकार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुड़गाँव में खूले में नमाज़ पढ़ने को लेकर पिछले कई महीनों से गतिरोध बना हुआ है। जिसे लेकर बात अब हरियाणा विधानसभा तक पंहुच गई है। मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन शून्य काल के दौरान नूंह के कांग्रेस विधायक आफ़ताब अहमद ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि संविधान में सभी को पूजा-पाठ, अरदास और नमाज़ पढ़ने का अधिकार है और इस अधिकार की रक्षा करना मुख्यमंत्री का काम है।
                      इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार ने किसी को नमाज़ पढ़ने से नहीं रोका है लेकिन खुले में शक्ति प्रदर्शन करना सही नहीं है। सीएम ने कहा कि पूजा-पाठ, नमाज़ और अरदास के लिए मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुले में नमाज़ को लेकर टकराव नहीं बढ़ने दिया जा सकता। खट्टर ने कहा कि ज़िला प्रशासन इस मुद्दे को सुलझाने में लगा है और कोई ना कोई रास्ता निकल आएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox