कैप्टन अमरिंदर ने फिर दिखाए तेवर, कहा- एक-एक से लूंगा बदला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कैप्टन अमरिंदर ने फिर दिखाए तेवर, कहा- एक-एक से लूंगा बदला

-पहली रैली में बोले कैप्टन- चन्नी सरकार 10 दिन और; हुकूमत क्या होती है, मैं बताऊंगा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/भावना शर्मा/- कांग्रेस छोड़ने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहली पब्लिक रैली में कड़े तेवर दिखाए। कैप्टन ने कहा कि कुछ कांग्रेसी डस्। सत्ता के चलते धक्केशाही कर रहे हैं। लेकिन हुकूमत क्या होती है, मैं उन्हें बताऊंगा। उनके करीबियों को तंग करने वाले एक-एक आदमी से वह बदला लेंगे।

कैप्टन ने कहा कि नई सरकार ने उनके साथ भी धक्केशाही की है। जिस दिन 18 सितंबर को उन्होंने ब्ड के पद से इस्तीफा दिया, उसी दिन रात को उनके क्षेत्र पटियाला में डेयरी प्रोजेक्ट को बाहर शिफ्ट करने पर रोक लगा दी गई। कैप्टन ने डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा पर जमकर हमले किए। कैप्टन ने कहा कि पंजाब में 600 किमी बॉर्डर पंजाब से सटा हुआ है। सीमा पार से ड्रोन के जरिए बड़ी संख्या में हथियार और नशा आ रहा है। रंधावा को यह ड्रोन नहीं दिखाई देते। असल में ड्रोन बरामदगी की सच्चाई वह लोगों से छिपा रहे हैं। जो पंजाब और देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि रंधावा ने तो फौज की वर्दी तक नहीं देखी होगी।

कैप्टन ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पर दर्ज पर्चे को गैरकानूनी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस ड्रग्स केस से जुड़ी हर चीज का उन्हें पता है। इसमें कोई सुबूत नहीं है। कांग्रेस सरकार सिर्फ दुश्मनी निकाल रही है। इस देश में कानून है और उसी के आधार पर काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मजीठिया को वह पकड़ भी लेते हैं तो अगले ही दिन जमानत हो जाएगी। यह पूरा मामला अभी हाईकोर्ट में सीलबंद पड़ा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री दरबार साहिब और कपूरथला के निजामपुर मोड़ गुरुद्वारे में बेअदबी को गलत करार दिया लेकिन उन्होंने आरोपियों की मॉब लिंचिंग को भी गैरकानूनी करार दिया। उन्होंने कहा कि देश कानून के हिसाब से चलता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox