
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/प्रयागराज/शिव कुमार यादव/- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने मंगलवार को प्रयागराज में दो लाख से अधिक महिलाओं की मौजूदगी वाले एक अनोखे कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह के खातों मे 1000 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। इससे लगभग 16 लाख महिला सदस्यों को लाभ मिलेगा।
पीएम मोदी ने किसी भी दल का नाम लिए बगैर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं ने ठान लिया है कि यहां पहले की सरकारों वाला दौर दोबारा नहीं लौटने देंगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया। यह हस्तांतरण दीनदयाल उपाध्याय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई) के तहत किया जाएगा। जिसमें 80,000 एसएचजी को प्रति एसएचजी 1.10 लाख रुपये का सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) प्राप्त होगा और 60,000 एसएचजी को प्रति एसएचजी 15,000 रुपये की चक्रीय (रिवॉल्विंग) निधि प्राप्त होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृशक्ति की प्रतीक मां गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की धरती रही है। आज ये तीर्थ नगरी नारी-शक्ति के इतने अद्भुत संगम की भी साक्षी बन रही है। यूपी में विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है। उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने, माताओं-बहनों-बेटियों ने ठान लिया है- अब वो पहले की सरकारों वाला दौर, वापस नहीं आने देंगी। पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने यूपी की महिलाओं को जो सुरक्षा दी है, जो सम्मान दिया है, उनकी गरिमा बढ़ाई है, वो अभूतपूर्व है।माफियाराज पर पूर्व सरकार पर साधा निशानापीएम मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि आप कुछ कह नहीं सकती थीं, बोल नहीं सकती थीं। क्योंकि थाने गईं तो अपराधी, बलात्कारी की सिफारिश में किसी का फोन आ जाता था। उन्होंने योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी जी ने इन गुंडों को उनकी सही जगह पहुंचाया है। 5 साल पहले यूपी की सड़कों पर माफियाराज था! यूपी की सत्ता में गुंडों की हनक हुआ करती थी, इसका सबसे बड़ा भुक्तभोगी कौन था? मेरे उत्तर प्रदेश की बहन बेटियां थीं। उन्हें सड़क पर निकलना मुश्किल हुआ करता था। स्कूल, कॉलेज जाना मुश्किल होता था। लड़कियों की आत्मनिर्भरता के लिए शादी की उम्र 21 वर्षलड़कियों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल करने के प्रस्ताव पर पीएम मोदी ने कहा बेटियां भी चाहती थीं कि उन्हें उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए, आगे बढ़ने के लिए समय मिले। लड़कियों को भी भागीदारी का बराबर अवसर मिले। उन्होंने कहा कि इसीलिए बेटियों के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने की कोशिश है। महिलाएं इस फैसले से खुश हैं और कह रही हैं कि हमने पीएम को सुना है, ये फैसला एकदम ठीक है। कम उम्र में शादी हो जाने से शिक्षा और नौकरी का सपना पूरा नहीं हो पाता था। कम उम्र में शादी के बाद बच्चे होने से हम और कुछ सोच नहीं पाते थे और परिवार में लग जाते थे। महिलाओं को परिवार और समाज दोनों में तालमेल बिठाना है। उन्होंने आगे कहा कि दशकों तक ऐसी व्यवस्था रही कि घर और घर की संपत्ति को केवल पुरुषों का ही अधिकार समझा जाने लगा।





More Stories
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, इंडिया गेट पर दे रहे थे धरना
लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर द्वारा पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भूमि एवं ध्वजा पूजन के साथ शुभारंभ
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया
भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से