सभी पर भारी पड़ रहा बीएसएनएल का नया प्रीपेड प्लान एसटीवी-94

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सभी पर भारी पड़ रहा बीएसएनएल का नया प्रीपेड प्लान एसटीवी-94

-75 दिन की वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग का भी मजा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- टेलिकॉम कंपनियों ने हाल में अपने प्रीपेड प्लान्स को महंगा किया है। ऐसे में एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो के यूजर्स को अब नए रिचार्ज के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने इसी बीच अपने एक नए प्रीपेड प्लान को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस प्रीपेड प्लान की कीमत मात्र 94 रुपये है और इसका नाम एसटीवी-94 है। बीएसएनएल का यह प्लान जियो के सस्ते प्लान्स के साथ-साथ दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को भी कड़ी टक्कर दे रहा है।  
               बीएसएनएल का यह स्पेशल टैरिफ वाउचर 75 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इंटरनेट यूज करने के लिए इस प्लान में आपको 3 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में मिलने वाला यह डेटा बिना किसी डेली-डेटा लिमिट के आता है। कॉलिंग के लिए कंपनी इस प्लान में 100 मिनट ऑफर कर रही है। कॉलिंग मिनट्स को बीएसएनएल के अलावा दूसरे नेटवर्क्स पर भी कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
               बीएसएनएल के अधिकारी ने बताया कि फ्री कॉलिंग मिनट्स के खत्म होने के बाद यूजर्स को एक कॉल के लिए प्रति मिनट 30 पैसे देने होंगे। बीएसएनएल के इस प्लान में आपको 60 दिन के लिए फ्री कॉलर ट्यून सर्विस भी मिलेगी। इसी तरह कंपनी एक 75 रुपये का भी प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान में 50 दिन की वैलिडिटी और 2 जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा ऑफर किया जा रहा है। कॉलिंग के लिए इस प्लान में भी आपको 100 मिनट्स मिलेंगे।
                जियो का 91 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में 3 जीबी डेटा (डेली 100एमबी $ 200एमबी) ऑफर किया जा रहा है। 50 फ्री एसएमएस बेनिफिट वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगा। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। दूसरी तरफ 23 दिन की वैलिडिटी के साथ आने 75 रुपये के प्लान में 2.5 जीबी (डेली 100एमबी $ 200एमबी) ऑफर किया जा रहा है।
                 प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ 50 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। प्लान के सब्सक्राइबर्स को कंपनी जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी ऑफर कर रही है। कंपनी के ये दोनों प्लान जियो फोन के लिए हैं। जियो के मेन प्लान्स की बात करें, तो कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता प्लान 119 रुपये का है। अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट देने वाला यह प्लान 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें आपको हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox