मादक पदार्थ गांजा पत्ती के साथ तीन आरोपी काबू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मादक पदार्थ गांजा पत्ती के साथ तीन आरोपी काबू

-तीनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा पति के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी झज्जर श्री वसीम अकरम के दिशा निर्देश अनुसार नशा तस्करी के विरुद्ध तथा नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। अपराध जांच शाखा द्वितीय बहादुरगढ़ की टीम द्वारा नशीले पदार्थ गांजा पत्ती के साथ तीन आरोपियों को थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया से गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए मामले के जांच अधिकारी सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक कवल सिंह ने बताया कि सीआईए की एक पुलिस टीम थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में खुफिया तौर पर तैनात थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक इको गाड़ी में सवार तीन युवक मादक पदार्थ गांजा पत्ती लिए हुए हैं, जो सेक्टर 6 की तरफ जाएंगे। गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए की टीम द्वारा सेक्टर दो मोड़ टी पाइंट के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी पर सतर्कता से कार्रवाई करते हुए एक इको गाड़ी में सवार तीन युवकों को काबू किया गया। पकड़े गए युवकों के पास मादक पदार्थ गांजा पत्ती होने के संदेह पर नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी महोदय के समक्ष नियमानुसार तलाशी ली गई तो युवकों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा पत्ती बरामद हुई। पकड़े गए युवकों से बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर दो किलो 515 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा पत्ती के साथ पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान प्रदीप व पंकज दोनों निवासी गांव जाखोदा जिला झज्जर तथा प्रवीण निवासी गांव सिसाना गढ़ी जिला सोनीपत के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 6 की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए तीनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox