
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम गढ रही है। इसी कड़ी में अब दिल्ली सरकार देश का अत्याधुनिक स्कूल बनाने जा रही है जिसकी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज वीरवार को आधारशिला रखी। इस स्कूल में छठी मंजिल पर तैराकी और छत पर बास्केट बॉल खेलने की सुविधा होगी तथा ओपन एमपी थियेटर और ऑडिटोरियम भी होगा।

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि मेहराम नगर में उन्होने अत्याधुनिक स्कूल की आधारशिला रखी है। जिसमें निम्न खासियतें होंगी-
-इस स्कूल के छठे मंजिल पर होगा स्विमिंग पूल
-छत पर होगा बास्केट बॉल, टेनिस कोर्ट, बॉलीबॉल
-ओपन एमपी थिएटर के साथ बनेगा ऑडिटोरियम
-स्कूल में स्पोर्ट्स की होगी सारी फैसिलिटी
हालांकि इस स्कूल में कितनी मंजिल होगी और इसकी कितनी लागत आयेगी तथा कब तक यह स्कूल बनकर तैयार हो जायेगा इसका खुलासा नही किया गया है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!