नजफगढ़ में अमित शौकीन हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में अमित शौकीन हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

-मात्र 24 घंटे में एसटीएफ द्वारका टीम ने सुलझाया सनसनी खेज मामला, आरोपी से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 15 सितंबर को नजफगढ़ की अजयपार्क कालोनी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के एक आरोपी को द्वारका एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में दिचाऊं कलां निवासी अमित शौकीन की तीन बदमाशों ने अंधाधुंध गोली चलाकर हत्या कर दी थी। एसटीएफ द्वारका ने कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे में मामला सुलझाते हुए एक आरोपी दीपक उर्फ राहुल पुत्र जयभगवान को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।
                       इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 15 सितंबर को नजफगढ़ की अजयपार्क कालोनी में अमित शौकीन पुत्र इंदर सिंह निवासी ग्राम दिचाऊं कलां, नजफगढ़ की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए द्वारका एसीपी सुनील कुमार ने एसटीएफ टीम के इंचार्ज निरिक्षक पवन तोमर के नेतृत्व में एसआई विवेक मेनडोला, एएसआई रंधावा, एएसआई विनोद, एएसआई अशोक, एएसआई धर्मेंद्र, एएसआई राकेश, सीटी शिंभू, सीटी अनिल और सीटी आजाद की एक टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने मौका मुआयना कर कार्यवाही शुरू की और मामले की तह तक जांच की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से टीम ने आरोपियों की पहचान की और खबरियों के माध्यम से आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की। रातभर छापेमारी के बाद पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड का एक आरोपी धूलसिरस गांव में शाम को आयेगा तो एसटीएफ टीम ने अपना जाल बिछाकर दीपक उर्फ राहुल पुत्र जयभगवान निवासी द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास, काकरोला डेयरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जनवरी 2021 में उसके पिता को मृतक अमित शौकीन द्वारा बीएचडी नगर दिल्ली में एक संपत्ति को लेकर परेशान किया गया था और उसे हत्या के प्रयास के झूठे मामले में फंसाया गया था जिसमें उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसका भाई कृष्ण भी उस मामले में वांछित था। मृतक अमित शौकीन आरोपी व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहा था जिससे उनके बीच दुश्मनी बढ़ गई जिसके बाद सावदा दिल्ली के आरोपी दीपक उर्फ राहुल, कृष्ण और दर्शन डबास ने अमितशौकीन को खत्म करने की साजिश रची। 15 सितंबर को उन्होंने अमित शौकीन को मारने के लिए जाल बिछाया। आरोपी दीपक उर्फ राहुल और दर्शन डबास ने अपनी वरना कार से उसकी आई-10 कार को ब्लॉक कर दिया और मृतक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वे शीघ्र ही आरोपी कृष्ण के साथ शामिल हो गए और अमित के मर जाने पर संतुष्ट होने के बाद वे सभी अपने-अपने वाहनों में घटनास्थल से भाग गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और आरोपियों को भी पकड़ा जा सके। डीसीपी ने कहा कि सभी आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे। हालांकि पुलिस अमित के साथ कार में सवार उसके दोनो साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। क्योंकि हत्याकांड के समय उनकी भूमिका संदिग्ध बनी हुई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox