नजफगढ़ के तुड़ामंडी चैक पर बीच सड़क में फिर धंसा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ के तुड़ामंडी चैक पर बीच सड़क में फिर धंसा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

-नजफगढ़ में ओवरलोडिंग पर प्रशासन का रवैया ढुलमुल, रोजना हो रहे हादसे
NM News Turdamandi

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में सड़के धंसने के मामले आम हो गये है। पिछले 2 महीनों में ही करीब 5 मामले सामने आ चुके है। फिर भी कोई भी विभाग इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नही है। रविवार को भी नजफगढ़ की तुड़ा मंडी में रोड़ियों से भरा एक ओवर लोडिड ट्रक बीच सड़क में धंस गया। गनीमत यह रही कि ट्रक के नीचे दबे टीपर व आटो में बैठे यात्री व चालक बाल-बाल बच गये। वरना हादसा गंभीर रूप ले लेता।
नजफगढ़ में आये दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं फिर प्रशासन इस पर कार्यवाही करने से बचता ही दिखाई देता है। अब से पहले भी नजफगढ़ में कई जगह सड़कें धंस चुकी हैं। लेकिन आज तक गलती किस विभाग की है यह कभी जांच मंे सामने नही आया है। अकेले तुड़ा मंडी मंे ही यह पांचवा हादसा है। लेकिन एमसीडी, पीडब्ल्यूडी व डीएमआरसी इस मामले में कोई संज्ञान नही ले रही है। हालांकि कुछ मामलों में तो एसडीएम की जांच भी बैठाई गई है लेकिन आज तक कोई रिपोर्ट सामने नही आई है और ना ही किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही हुई है। इस हादसें में एक एमसीडी का टीपर व एक आॅटों क्षतिग्रस्त हुए हें लेकिन गनीमत यह रही कि कई आदमी इसकी चपेट में आने के बावजूद बाल-बाल बच गये। जब मुख्य मार्ग पर ट्रक चल रहा था तो उसके साथ से पेदल लोग व छोटे-बड़े वाहन गुजर रहे थे। अचानक सड़क पर ओवरलोड ट्रक धंस गया और कुछ वाहनों के उपर रोड़ी भी गिर गई। टीपर चालक संदीप ने बताया कि जब ये हादसा हुआ तो एकदम से उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और रोड़ियों से भरा ट्रक उनके टीपर पर गिरने लगा। लेकिन चपेट में आने के बाद भी वह बच गये तो उन्होने भगवान का शुक्रिया अदा किया।
इस संबंध में लोगों की माने तो जब से नजफगढ़ में डीएमआरसी ने अपना काम शुरू किया है तब से इस तरह के हादसे बढ़ें है। लेकिन डीएमआरसी के अधिकारी कहते हैं कि उनके काम में कोई चूक नही हैं। यह लापरवाही एमसीडी व पीडब्ल्यूडी विभाग की है। वहीं पीडब्ल्यूडी व एमसीडी एक-दूसरे पर आरोप लगा रही है तथा डीएमआरसी को भी इन हादसों के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हालांकि एसडीएम विनय कौशिक ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जायेगी। ताकि कमी कहां और किस विभाग की लापरवाही के चलते सड़के धंस रही है इसका पता लगाया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox