• DENTOTO
  • हरियाणा की दो महिला पूनम और पारुल दहिया की विशेष पहल, पक्षियों के लिए 5 हजार होटल बनाए

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    July 19, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    हरियाणा की दो महिला पूनम और पारुल दहिया की विशेष पहल, पक्षियों के लिए 5 हजार होटल बनाए

    नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा की दो महिलाओं ने पक्षिओं की सुरक्षा को लेकर अलख जगाने और दूसरों को प्रेरणा देने की एक अनूठी पहल की है। पूनम व पारुल दहिया ने पक्षियों के लिए विशेष तौर से मुहिम शुरु की है। इन्होंने  5000 पक्षियों के लिए पेडों पर होटल बनाए है जिनमें पक्षी वास करते है।
                           ये सोशल मीडिया फेस बुक पेज व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 80 महिलाओं का ग्रुप बनाया कर पक्षियों च पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रही है। इन्होने पक्षियों के लिए होटल यानि लकडी के घोसले बनाए और इनकों पेडो पर लगाने का काम कर  है। पक्षियों के लिए पानी से लेकर दाने का इंतजाम करती है। महिलाओं का ग्रुप बना कर काम पक्षियों के विकास में अपने विशेश योगदान दे रही है। कोई पक्षी बेहोश हो जाए या घायल हो गए तो महिलाए खुद करती है ईलाज उनकी ईलाज करती है। दोनों बताया कि आगे भी मुहिम जारी रहेगा सभी मिल जुल कर काम कर रही है लगातार देश की महिलाए इनसे जुक कर काम कर रही है। इनके ग्रुप के साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उतरप्रदेश बिहार, चंडीगड, गुरुग्राम, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राज्यों की महिलाए महिला समूह के तौर पक्षियो के लिए विकास के लिए काम क रही है। हिसार के सेक्टर 13 की रहने वाली सामाजिक कार्यकत्री पूनम और नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका पारुल दहिया ने मुहिम की शुरुवात दो साल पहले की थी।
                           सेक्टर 13 की रहने वाली पूनम रोहिल और नेहरु युवा केंद्र की राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका पारुल दहिया ने गर्मी के मौसम में प्यासे और भूख से मरने वाले पक्षियों को बचाने की मुहिम चलाई हुई है इस मुहिम का नाम दिया पक्षियों के होटल मिशन नाम दिया गया है। दोनों िपछले दो साल से पांच हजार पक्षियों के लिए छोटा होटल यानि लकड़ी से बना घर तैयार कराकर विभिन्न स्थानों पर लगा चुके है। जिनमें दाने से लेकर पानी तक की उचित व्यवस्था की जा चुकी है। अब दोनों के रुप में 80 महिलाएं है। महिलाओं के ग्रुप को जहां पर भी पक्षी बेहोश या फिर घायलावस्था मे मिलता हैए महिलाएं खुद के खर्च पर उसका उपचार कराती हैं।
                               नेहरु युवा केंद्र की स्वयं सेविका पारुल दहिया वैसे से समाज सेवा के क्षेत्र में काफी सालों से समाज सेवा के क्षेत्र में काम  कर रही है वे योगा टीचर और योगा के क्षेत्र में निशुल्क प्रदान करती है उनके पति आशीष दहिया जो कि दिल्ली पुलिस कामडो के तौर पर तैनात है वे समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी पति की काफी मदद करते है। पारुल दहिया ने बताया कि करीब दो साल पूर्व उन्होंने सोशल मीडिया पर गुरूग्राम में तैनात हरियाणा पुलिस के जवान शमसेर सिंह द्वारा चलाई गई मुहिम पक्षियों का होटल के बारे में काम करते उन्हें देखा था और वे शमसेर सिंह के इस अभियान से अधिक प्रेरित हुई थी। उन्होंने भी गर्मी के मौसम में भूख और प्यास से मरने वाले परिंदों को बचाने की ठान ली। उन्होंने सोशल मीडिया व्हाट्सअप फेसबुक पर भी नारी शक्ति के नाम से ग्रुप बनाया। जिसमें हिसार और आसपास क्षेत्र की महिलाओं को जोड़ा फिर देश भर में महिलाए जुड गई। जब भी टाइम लगता ग्रुप की महिलाएं पक्षियों के लिए होटल बनाने के लिए चल पड़ती और लकड़ी के बनाए होटल में दाने से लेकर पानी और रहने की भी व्यवस्था अपने खर्च पर की जाती। पारुल ने बताया कि दो साल में पांच हजार से अधिक पक्षियों के लिए पेड़ए विभिन्न गलियों और घरों के आसपास होटल बनाए गए है। पारुल दहिया समाज सेवा के क्षेत्र में 2019 वर्ष में हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल से,  2019 में पूर्व सासद अरविंद शर्मा व सोनीपत में आयोजित महिला दिवस पर सम्मानित हो चुकी है।
                              हिसार के सेक्टर 13 की रहने वाली समाज सेविका पूनम जेबीटी व बीएड पास है और इनके पति आर्मी में नौकरी करते है। पूनम ने बताया अब उनके ग्रु में लगातार महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले सिर्फ  वह तथा उसकी साथी पारुल ही मुहिम को चला रही थी और परिजनों के सहयोग से  कर रही है। पूनम ने बताया कि बचपन गायों की सेवा करने पक्षियों को पानी देना जैसे काम कर रही है और पर्यावरण के क्षेत्र में अपना विशेष भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालो में 80 महिलाए  का ग्रुप बना तैयार कर लिया है और पिछले दो सालों में 5000 हजार होटल यानि पक्षियों के लिए घोसले बनाए है।
                           पारुल दहिया और पूनम का कहना है कि अन्य लोगों को भी पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही अन्य को भी प्रेरित करना चाहिए। जब तक शरीर में जान रहेगी वह पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करती रहेगी। विमल नैन सीमा वर्मा  बबीता यादव मधु बाला स्वीटी  पूनम नेगी  सोनिया देविका सिवाच सहित अन्य महिलाए पक्षियों के होटल बनाने के मुहिम के साथ काम कर रही है।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox