
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सिविल डिफेंस गुरुग्राम द्वारा पौधे वितरित किए गए।सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ संजय चुघ ने बताया कि आज जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई, उनको व मेडिकल स्टाफ को पौधे और फूल वितरित कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे हमारी धरती ज्यादा से ज्यादा हरी-भरी हो सके व पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
लगभग सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सिविल डिफेंस टीम ने लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। राजेंद्रा पार्क स्वास्थ्य केंद्र पर पौधे वितरित किए गए और पटेल नगर, सुखराली, सैक्टर-22 बी, चैमा आदि पर सभी मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर टीम और वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को इन्ही पौधों से प्राप्त फूल देकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। मेडिकल स्टाफ का इस महामारी में दिन रात योगदान देने के लिए धन्यवाद किया और वैक्सीन लगवाने आये लोगों से अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए प्रेरित किया।
राजेंद्रा पार्क पर पौधे वितरण के समय स्थानीय पार्षद योगेंद्र सारवान ने मौके पर आकर सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सिविल डिफेंस टीम के डिप्टी चीफ वार्डन जयप्रकाश राघव, वॉलिंटियर सुमित सारवान, आशीष जांगड़ा, आशीष एवं अंकित मौजूद रहे।
आने वाले समय में गुरुग्राम जिले में पौधारोपण का बड़ा कार्यक्रम भी किया जाएगा।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि