नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी बंगाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा तेजी से चढ़ने लगा है। भाजपा व टीएमसी के बीच वार-पलटवार की लड़ाई अब और भी तेज हो गई है। शनिवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा की जमकर आलोचना की। उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए उसे दुनिया में सबसे बड़ी लुटेरी पार्टी तक बता डाला। उन्होंने पश्चिमी बंगाल को बचाने के लिए लोगों से भाजपा को राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं आने देने की अपील की।
पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने भगवा पार्टी पर दंगों की साजिश रचने, लोगों की हत्या करने तथा दलित लड़कियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी ‘तोलाबाज’ है.. देखिए पीएम केयर फंड के तहत उसने कितना पैसा इकट्ठा किया। अगर पश्चिम बंगाल के लोग शांति चाहते हैं और दंगों से मुक्त राज्य चाहते हैं तो तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से चुनाव होंगे। ममता बनर्जी ने रैली में अधिकारी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान का शुक्र है कि श्मीर जाफरोंश् (बागियों) ने (टीएमसी) छोड़ दी। अब जाकर मुझे सुकून मिला है। हम बच गए। टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने खेजुरी में एक रैली में कहा कि सामंती जमींदारों की पार्टी भाजपा ने लाखों करोड़ों रुपये धन चुरा लिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा को नोटबंदी के धन, पीएम केयर्स फंड को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने खेजुरी में लोगों से अपील की कि आप इस तरह से खेल खेलिए कि भाजपा देश से बाहर हो जाए।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस