पुलवामा के शहीद मोहन लाल को मिलेगा गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलवामा के शहीद मोहन लाल को मिलेगा गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति सम्मान

-देश की रक्षा के लिए अतुल्य योगदान देने वाले सैनिकों, पुलिसकर्मियों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को किेया जायेगा सम्मानित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना संकट से धीरे-धीरे उभर रहे देश में पहला बड़ा राष्ट्रीय पर्व यानी गणतंत्र दिवस खुले रूप से मनाया जा रहा है। हालांकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड बीते सालों की अपेक्षा अलग होगी। लेकिन इस अवसर पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान मोहन लाल को मरणोपरांत राष्ट्रपति सम्मान देकर देश उनके बलिदान को नमन करेगा। देश की रक्षा के लिए अतुल्य योगदान देने वाले सैनिकों, पुलिसकर्मियों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

आग से खेलने वाले 73 जांबाजों को मिलेगा सम्मान
गृह मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस पर अपनी जान की परवाह किए बिना बड़ी ही कुशलता और सूझबूझ से लोगों की जान बचाने वाले देश के 73 अग्निशमन सेवा कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से आठ को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलेगा। जबकि दो अग्निशमन कर्मियों को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 131 जवान और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) 71 जवानों को देश की सुरक्षा में वीरता दिखाने के लिए सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर के 71 कर्मियों, उत्तर प्रदेश के 87 और महाराष्ट्र के 57 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox