गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए बार्डर पर पंहुच रहे किसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए बार्डर पर पंहुच रहे किसान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- तीन कृषि बिलों को लेकर सरकार से मतभेद के चलते दिल्ली की सीमाओं पर डटें किसानों ने गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिल्ली की सीमाओं पर पांच जगह से निकलने वाली यह परेड करीब 370 किलोमीटर की होगी। किसानों का प्रयास है कि किसी भी सूरत में परेड में कोई शरारती तत्व शामिल नहीं हो सके, जिससे सरकार को किसानों के इस आंदोलन को बदनाम करने का मौका मिले। ऐसे में युवाओं से विशेष तौर पर शांति बनाए रखने की अपील की गई है तो इसके लिए किसान संगठनों ने एडवायजरी भी जारी कर दी गई है।

ट्रैक्टर परेड के लिए विशेष झांकी वाली ट्रालियों को ही छूट
किसान नेताओं ने बताया कि यह परेड विश्व पटल पर इतिहास रचने जा रही है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी किसानों पर रहेगी। इसके लिए पांच हजार से अधिक वालंटियर लगाए गए हैं। मुख्य रूप से परेड में ट्रैक्टर और दूसरी गाड़ी चलेगी, लेकिन ट्रॉली नहीं जाएगी। जिन ट्रालियों में विशेष झांकी बनी होगी, उन्हें ही छूट दी जा सकती है।

किसान संगठन के झंडे के साथ लगाना होगा तिरंगा भी
किसान अपने साथ 24 घंटे का राशन पानी पैक करके चलें और जाम में फंसने पर ठंड से बचाव का इंतजाम भी रखें। ट्रैक्टर या गाड़ी पर किसान संगठन के झंडे के साथ-साथ राष्ट्रीय झंडा भी लगाया जाए। किसान कोई हथियार न रखें और भड़काऊ नारेबाजी न करें।

किसान नेताओं की गाड़ी से होगी शुरुआत
परेड की शुरुआत किसान नेताओं की गाड़ी से होगी और इनसे पहले कोई ट्रैक्टर या गाड़ी रवाना नहीं होगी। हरे रंग की जैकेट पहने ट्रैफिक वॉलंटियर की हर हिदायत को मानें।

देशभक्ति और किसानी के अलावा नहीं बजेगा कोई गीत
संयुक्त किसान मोर्चा का फैसला है कि अगर कोई गाड़ी सड़क पर बिना कारण रुकने या रास्ते में डेरा जमाने की कोशिश करती है तो वालंटियर हटाएंगे। एक ट्रैक्टर पर वालंटियर समेत केवल पांच आदमी सवार हो सकते हैं। देशभक्ति व किसानी के अलावा कोई गीत नहीं बजेगा। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और 112 नंबर पर सूचना दें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox