क्या सच में बंद होने जा रहा द कपिल शर्मा शो?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या सच में बंद होने जा रहा द कपिल शर्मा शो?

-मेकर्स ने लिया चैंकाने वाला फैसला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/एंटरटेनमेंट/भावना शर्मा/ मनोरंजन की दुनिया का सबसे अलग और चर्चीत कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो हर हफ्ते लोगों का मनोरंजन करता है। इस शो को लोग देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद करते हैं। इस शो में हर हफ्ते कई बॉलीवुड सेलेब्स आते हैं और कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम के साथ मिलकर मस्ती करते हैं। ये शो सालों से टेलीविजन पर राज कर रहा है। कई बार बंद होने के बाद भी इस शो का चार्म कभी भी कम नहीं हुई है। लेकिन अब इस शो के दर्शकों को बड़ा झटका लगने वाला है।

लेकिन अब इस शो को लेकर कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही हैं की द कपिल शर्मा शो जल्द ही बंद होने वाला है। शो के तमाम फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तो मेकर्स ने इस शो को अब बंद करने का फैसला कर लिया है। हालांकि ये शो इससे पहले भी कई बार बंद हो चुका है और दोबारा शुरू भी हुआ है। दरअसल मेकर्स ने ये फैसला इस शो को दोबारा नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने के चलते लिया है। कहा जा रहा है कि कुछ समय बाद मेकर्स द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के साथ वापसी करेंगे। आने वाले नए सीजन में द कपिल शर्मा शो एकदम नए अंदाज में नजर आएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शो की कास्ट में बदलाव किया जाएगा। जिससे ये साफ हो गया है कि द कपिल शर्मा शो हर बार की तरह ही एक छोटे से ब्रेक के बाद नए रंग में वापस दर्शकों के सामने लौटेगा। हालांकि ये बात और है कि फैंस इस शो को काफी मिस करने वाले हैं। बता दें कि द कपिल शर्मा शो सोनी टीवी पर प्रसारित होता है। इस शो में हर हफ्ते कोई ना कोई बॉलीवुड सेलेब्स आते हैं और अपनी फिल्मों का प्रचार करते हैं। शो के दौरान ये सभी खूब मस्ती भी करते हैं। शो में कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, शुमोना चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी हैं। इसके अलावा शो में जज के रूप में अर्चना पूरन सिंह भी नजर आती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox