नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश की चर्चित साहित्यिक संस्था राष्ट्र किंकर द्वारा कमल मॉडल स्कूल नवादा के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी को एक रंगीन शाल व सुंदर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान मुख्य अतिथि व हिंदी फिल्मों के जाने-माने हास्य अभिनेता राकेश बेदी तथा संस्था के पदाधिकारियों ने प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यार्थी ने अपनी रचनाओं के अलावा फिल्म जगत से जुड़े कुछ रोचक संस्मरण भी सुनाए। कार्यक्रम में कलमवीर विचार मंच से जुड़े घमंडी लाल अग्रवाल व मनोज कमल दहिया सहित ग्रेटर नौएडा से पधारे किशोर श्रीवास्तव, बुजुर्ग शायर नत्थी लाल ने भी दुनिया के 150 देशों की प्रमुख भाषाओं में शामिल हिंदी के निरंतर विकास के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया। लगभग तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम का गरिमापूर्ण मंच संचालन राष्ट्र किंकर के महामंत्री विनोद बब्बर ने किया।


More Stories
पश्चिम एशिया में बढ़ता युद्ध संकट: इस्राइली हमले में लेबनान में चार की मौत
हरीश राणा केस: मां की भावुक अपील, हमें बेटे के साथ अकेला छोड़ दें
पुलिस की बड़ी सफलता झपटमारी करने वाला सक्रिय अपराधी गिरफ्तार
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी सफलता, नंदू गैंग का शूटर गिरफ्तार
राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘जलपान’ कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की सहभागिता
नजफगढ़ ड्रेन की सफाई में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू