कनाडा के डॉक्टर ने छावला थाने के पुलिसकर्मियों को दिये सैनिटाइजर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कनाडा के डॉक्टर ने छावला थाने के पुलिसकर्मियों को दिये सैनिटाइजर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में दिल्ली पुलिस की कार्यशैली से खुश होकर कनाडा से आये एक चिकित्सक ने राजधानी के द्वारका जिला के छावला थाना के पुलिसकर्मियों को हाई क्वालिटी सैनिटाइजर उपलब्ध करवाएं है, चिकित्सक का मानना है कि पुलिसकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई है इसलिए उन्हे यह सैनिटाइजर देना सबसे जरूरी है ताकि दूसरों की रक्षा के साथ-साथ पुलिसकर्मी अपनी भी सुरक्षा कर सकें।
कनाडा से आए न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर किशोर कुमार ने छावला थाना के पुलिसकर्मियों को एक-एक सैनिटाइजर उपलब्ध काराया है। बता दें कि इस सैनिटाइजर की केवल दो बूंदे ही 12 घंटे तक असरदार रहती हैं। ऐसे में यदि पुलिसकर्मी अपने हाथों पर दो बूंद सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें तो, उन्हें पूरे 12 घंटों तक दोबारा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि उन्होने कोरोना काल में दिल्ली पुलिस के काम को न्यूज के माध्यम से देखा था कि पुलिसकर्मी रात-दिन किस तरह से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होने तभी तय किया था कि जब वह भारत जायेगे तो पुलिस को उनकी रक्षा के लिए हाई क्वाॅलिटी का सेनिटाइजर जरूर देंगे। आज उन्हे बड़ी खुशी हो रही है कि उन्होने उन कोरोना वारियर्स के लिए कुछ किया है जिन्होने लोगों को सुरक्षा के लिए काम किया है। इस अवसर पर एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा ने थाने के तरफ से चिकित्सक किशोर कुमार का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox