
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने एक गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर एक कुख्यात चोर को पकड़ा है। आरोपी पर पहले से विभिन्न थानों में चोरी व लूटपाट के 7 मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी से एक बटनदार चाकू बरामद किया हे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कोरोना काल से द्वारका पुलिस बदमाशों व अपराधियों पर नकेल ककस रही हैं। इसमें जेलबेल पर आये अपराधियों की संख्या ज्यादा है। उन्होने बताया कि वीरवार को भी छावला पुलिस के सिपाही सोहन व कमल जब दुर्गा विहार में गश्त कर रहे थे तो उन्हे सूचना मिली थी कि गैस कालोनी द्वारका विहार की तरफ से एक बदमाश मोटरसाईकिल पर ब्रिजमोहन स्कूल के पास वारदात के लिए आ रहा है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर एक शख्स गैस कालोनी की तरफ से बाईक पर आता दिखाई दिया तो टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ जिसपर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान अलिल पुत्र राजपाल निवासी जी ब्लाॅक प्रेमनगर नजफगढ़ के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही करीब 7 मामले दर्ज हे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।





More Stories
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त