महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार ,पांच लाख कीमत का स्मैक बरामद 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार ,पांच लाख कीमत का स्मैक बरामद 

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50 ग्राम स्मैक मिला है। जिसकी कीमत पांच लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस महिला से पूछताछ कर धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पकड़ी गयी महिला तस्कर की पहचान मजनू का टीला निवासी किरण(37) के रूप में हुई है। 
उसका पति ऑटो चालक है और उसकी दो बेटी और एक बेटा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि किरण सिविल लाइंस थाने के घोषित बदमाश कृष्णा से स्मैक खरीदकर उसे अन्य लोगों को बेचती है। पुलिस कृष्णा की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार 16 नवंबर को मजनू का टीला चैकी प्रभारी दीपक ने एक महिला को स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान मीना के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस ने 103 ग्राम स्मैक बरामद किया। मीना ने बताया कि उसने स्मैक को किरण से खरीदा था। उसके बाद से पुलिस किरण की तलाश कर रही थी। 18 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि किरण तिमारपुर इलाके से बस पकड़कर दिल्ली से बाहर भागने का प्रयास कर रही है। इस सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox