
नजफ़गढ़ मेट्रो न्यूज़/ नोएडा/ भावना शर्मा/- शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने कोरोना के बढ़तेे संक्रमण को देखते हुए फैसला लिया है कि अब जिले में शादी या किसी भी तरह के समारोह मेें अधिकतम 100 मेहमान ही हिस्सा ले सकेंगे।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए उप्र शासन के निर्देशों के अनुरूप यह आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस निर्णय का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
आदेश में कहा गया है कि सभी प्रशासनिक एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के समारोह, शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कार्यक्रम में 100 से ज्यादा व्यक्ति भाग न ले सकें। इसके संबंध में अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएगा।
उल्लंघन पर होगी कार्यवाही
जिलाधिकारी सुहास ने आदेश में स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी