जम्मू-कश्मीर में हो रही है ओला-उबर की डिजिटल टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू-कश्मीर में हो रही है ओला-उबर की डिजिटल टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी

नजफ़गढ़ मेट्रो न्यूज़/ जम्मू-कश्मीर/- जम्मू-कश्मीर में ओला-उबर की तर्ज पर डिजिटल टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सूचना प्रौद्योगिकी में जम्मू-कश्मीर के पेशेवर लोगों के आवेदन को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनीज एक्ट अथवा पार्टनरशिप एक्ट के तहत पंजीकृत फर्म डिजिटल टैक्सी सेवा के लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेगी। सेवा प्रदाता को पांच साल का लाइसेंस दिया जाएगा। शुक्रवार को मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम ने जम्मू और श्रीनगर जिलों के परिवहन अधिकारियों समेत परिवहन विभाग के आला अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। 
परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचित नियमों के तहत आवेदक के लिए कम से कम तीन वर्ष तक इस क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना जरूरी होगा। इसके अलावा जीएसटी, पैन और न्यूनतम 50 टैक्सियों का पूल होना आवेदनकर्ता के लिए अनिवार्य है। 
इसका किराया अधिसूचित दर से लेना होगा। सेवा परिचालन के अन्य नियम भी मानने होंगे, अन्यथा लाइसेंस कभी भी रद्द किया जा सकेगा।
कंट्रोल रूम, वेब पोर्टल अनिवार्य
सेवा प्रदाता के साथ टैक्सी चालक और यात्री का संपर्क बनाए रखने के लिए चैबीसों घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम बनाना होगा। वेब पोर्टल और मोबाइल एप के अलावा सेवा क्षेत्र में कार्यालय भी खोलना होगा। टैक्सी कैब में किराया दर प्रदर्शित करनी होगी। वेब पोर्टल पर किराए का अनुमान लगाने के लिए कैलकुलेटर का प्रावधान भी करना होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox