
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से 210 पव्वे अवैध शराब के बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी की अरटिगा कार भी जब्त कर ली है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी सन्नी पुत्र मूलचंद निवासी दीपक विहार, मकसूदाबाद कालोनी नजफगढ़ को अवैध शराब के 201 पव्वों के साथ नजफगढ़ पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसएचओ सुनील कुमार मित्तल व एसीपी जोगेन्द्र जून की देखरेख में पुलिस टीमे क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण बनाये रखने में पूरी नजर रखें हुए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह मालूम करने की कोशिश कर रही है कि वह क्षेत्र में यह शराब किस को सप्लाई कर रहा था।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार