द्वारका मोड़ पर आप कार्यकर्ताओं ने रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान के तहत लोगो को किया जागरूक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका मोड़ पर आप कार्यकर्ताओं ने रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान के तहत लोगो को किया जागरूक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/सुनील कुमार/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में प्रदुषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सोमवार को उत्तम नगर विधानसभा के विधायक नरेश बाल्यान के नेतृत्व में आप नेत्री पूनम वर्मा के साथ आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ ने रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान के तहत द्वारका मोड़ चैराहे पर लोगो को जागरूक किया।
आप कार्यकर्ताओं ने द्वारका मोड़ के चैराहे पर वाहन चालकों से लाल बत्ती पर गाड़ी बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिससे कि वाहनों से निकलने वाले धुएं से दिल्ली की आब-ओ-हवा को दूषित होने से बचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ के नारों वाले बैनर व तख्तियां भी हाथ में ले रखीं थीं। जब भी लाल बत्ती होती तो वह वाहन चालकों के सामने विधायक कार्यकर्ताओं के साथ तख्तियां लेकर खड़े हो जाते।


इस मौके पर आप नेत्री पूनम वर्मा ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील भी की। मोहन गार्डन वार्ड 25 की आप नेत्री पूनम वर्मा ने कहा कि प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध में हमारे पड़ोसी राज्यों की उदासीनता तो अब जगजाहिर है। किसी राज्य में पराली जल रही है तो वही दिल्ली में एमसीडी में काबिज बीजेपी की सरकार कूड़े के ढेर में जानबूझकर आग लगा कर प्रदूषण फैला कर दिल्ली वालो की जान की दुश्मन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ युद्ध शुरू किया है। वही आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर विधानसभा अध्यक्ष सुरेंदर कौशिक ने दिल्ली वासियो से अपील करते हुए कहा कि वह रेड लाइट पर अपनी गाड़ियों के इंजन को ऑफ रखे ताकि दिल्ली की हवा प्रदूषित होने से बचे। दिल्ली के वाहन चालकों ने भी मुख्य्मंत्री अरविन्द केजरीवाल की इस पहल की सराहना की है।
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 26 अक्टूबर से दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदूषण निरोधक पहल ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ को लागू करने का निर्णय लिया था। आज इस अभियान के तहत आप नेत्री पूनम वर्मा और उत्तम नगर विधानसभा के अध्यक्ष सुरेंदर कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox