मरवाही सीट को जोगी परिवार कभी खाली नही छोड़ेगा- अमित जोगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मरवाही सीट को जोगी परिवार कभी खाली नही छोड़ेगा- अमित जोगी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मरवाही उपचुनाव के लिए जोगी परिवार रेस से बाहर हो गया है। वहीं अब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अमित जोगी ने उपचुनाव पर चुप्पी तोड़ी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब संबंध दिलों का हो तो मौन होना ही न्याय के लिए पर्याप्त है। जोगी परिवार कभी भी अपने घर व मरवाही की सीट को खाली नहीं छोड़ेगा। हम विधायक रहें या ना रहें, जब तक जोगी परिवार का एक भी सदस्य जिंदा है। हम अपनी आखरी सांस तक मरवाही की सेवा करेंगे।
जोगी ने आगे कहा- मैं ना भाजपा और ना कांग्रेस किसी भी पार्टी के लिए अपील नहीं कर रहा हूँ, मुझे जनता की अदालत पर पूरा विश्वास है। वे नोटा में मतदान करें या किसी अन्य दल को, ये मतदाता भली भांति जान रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री ने बदले की भावना से भले ही चुनाव के मैदान से बाहर कर दिया है, पर मरवाही की जनता के दिलों में मैं और मेरा जोगी परिवार आज भी निवासरत हैं। अमित जोगी ने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय अजीत जोगी के स्वर्गवास के बावजूद भी जो लोग उनके विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, उनके खिलाफ मैं मरवाही की जनता की अदालत में न्याय मांग रहा हूं। इसका फैसला मरवाही की जनता किस रूप में देगी। यह तो आने वाला समय तय करेगा। मरवाही की जनता मेरे और परिवार के सम्मान की सदैव की रक्षा करती है। उन्हें मुझे इशारा करने की जरूरत नहीं है, बल्कि जोगी परिवार मरवाही की जनता के इशारे पर काम करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox