वारदात के कुछ ही घंटे में सदर बाजार पुलिस ने पकड़ा एक लुटेरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वारदात के कुछ ही घंटे में सदर बाजार पुलिस ने पकड़ा एक लुटेरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सदर बाजार पुलिस ने मोबाईल लूट की वारदात के चंद घंटों में ही आरोपी को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी सदर बाजार थाने का बीसी है और उसके पकड़ में आने से पुलिस ने क्षेत्र में पांच चोरी की वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाईल फोन व 2500 रूपये बरामद कर लिये हैं।
इस संबंध मंे जानकारी देते हुए नार्थ जिला डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि 9 अगस्त को नाला रोड़ पर निशिकांत खतरी से एक युवक ने लूटपाट की थी जब वह कल्ब के काम से सामान खरीदने जा रहा था। इस वारदात में आरोपी शिकायतकर्ता से उसका मोबाईल फोन व रूपये लेकर फरार हो गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह होश में आया तो उसने देखा की उसका फोन व पैसे गायब है तो वह सदर बाजार थाने पंहुचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई। उसी समय सिपाही रोहताश शिकायतकर्ता को साथ लेकर मौके पर पंहुचा और आरोपी की तलाश आरंभ की। और जब वह उसे ढूंढते हुए ग्रीन मार्केट के समीप पंहुचे तो शिकायतकर्ता ने आरोपी को पहचान लिया। सिपाही रोहताश ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा लेकिन सिपाही ने उसका पीछा कर उसे दबौच लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सैम्संग का ए-50 मोबाईल व 2500 रूपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी की पहचान हनी उर्फ किल्ला पुत्र राज कुमार निवासी सदर बाजार दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी से अभी तक पुलिस 5 मामले सुलझे है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox