हरियाणा में 850 रुपये बढ़ेगी वृद्धावस्था पेंशन, सरकार कर रही अपने वादे पूरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में 850 रुपये बढ़ेगी वृद्धावस्था पेंशन, सरकार कर रही अपने वादे पूरे

-अब हर महीने 3100 रुपये देने की तैयारी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- हरियाणा की मनोहर लाल सरकार में वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने पर विचार चल रहा है। पेंशन में 850 रुपये की वृद्धि कर सरकार बुजुर्गों की मदद करना चाहती है। इस निर्णय से हरियाणा में वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन 2250 रुपये से बढ़कर 3100 रुपये प्रतिमाह हो जाएगी। इस बिल के पास होते हैं सरकार अपना एक और चुनावी वादा पूरा करेगी।
हरियाणा सरकार इस बार बजट में वृद्धावस्था पेंशन एक साथ 850 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने का निर्णय ले सकती है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस निर्णय से हरियाणा में वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन 2250 रुपये से बढ़कर 3100 रुपये प्रतिमाह हो जाएगी। राज्य सरकार ने पेंशन में बढ़ोतरी का खाका तैयार कर लिया है।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस बाबत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ सहमति बना ली है। इसके अलावा अधिकारियों ने भी इसका खाका तैयार कर लिया गया है। पहले यह बढ़ोतरी सिर्फ 150 रुपये प्रतिमाह की होनी थी मगर आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर राज्य सरकार पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें, राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार है और जजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पेंशन 5100 रुपये प्रतिमाह देने का वायदा किया था। इसी वायदे के अनुरूप पेंशन में पिछले एक साल में 250 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। गठबंधन सरकार को चुनावी वायदे के मुताबिक 5100 रुपये प्रतिमाह की पेंशन इन पांच साल के कार्यकाल में देनी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox